हरियाणा

Manohar Lal: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया मां को याद, कहा- जो भी हूं, मां की वजह से हूं

 

चलती फिरती हुई आंखों से अजां देखी है

मैंने जन्नत तो नहीं देखी है, मां देखी है

Manohar Lal: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया मां को याद

मां… जी हां, कहते हैं इस शब्द में पूरी दुनिया बसी है, क्योंकि, मां ही है जो, घनी दोपहरी में अपनी औलाद के लिए अपने आंचल से छांव करती है, अपने बच्चे को सुखे में सुलाकर खुद गिले में सोती है। और इस दुनिया में कोई भी ऐसा इंसान नहीं होगा, जो मां की अहमियत ना जानता होगा

और इसी कथन को आज केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक बार फिर से दौहरा दिया, मौका था लोकमाता अहिल्या होलकर महिला सम्मान समारोह का जहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, हर सफल व्यक्ति के पीछे किसी न किसी एक महिला का हाथ होता है। और वो महिला कोई भी हो सकती है, पत्नी, बहन, मां, दादी, नानी कोई भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि, वो आज जिस स्थान पर पहुंचे हैं, उसका श्रय उनकी माता जी को जाता है

वहीं, उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि, कैसे उन्होंने दसवीं पास की और उनके पिता जी ने उन्हें आगे पढ़ने के लिए मना कर दिया और खेती के काम में हाथ बटाने के लिए कहा। लेकिन, उन्होंने आगे पढ़ाई करने के लिए जिद पकड़े रही और उनकी माता जी ने उन्हें आगे पढ़ने के लिए 300 रुपये दिए, जिसकी वजह से आगे की पढ़ाई पूरी हुई।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, अगर उस समय कॉलेज में पढ़ने की व्यवस्था ना होती, तो समान्य व्यक्तियों के तरह जीवन गुजरता, लेकिन आगे की पढ़ाई पूरी करने की वजह से कॉलेज जाना हुआ, शहर में जाना हुआ, लोगों से मिलना हुआ और आज इस स्थान पर पहुंचना हुआ। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन के दौरान जिस तरह अपनी माता जी को सम्मान दिया है, वो हर किसी को प्रेरणा देने के लिए काफी है।

Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

5 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

6 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

6 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

9 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

9 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

9 hours ago