देश

‘समान विकास’ सिर्फ नारा नहीं, बल्कि वास्तविकता बनेगा: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने ‘सभी के लिए समान अवसर’ और ‘समावेशी विकास’ को नीति के केंद्र में रखा है। इसी क्रम में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने देश के हर राज्य और हर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा में लाने की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठाए हैं।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्पष्ट किया है कि, विकास किसी एक राज्य या विशेष क्षेत्र तक सीमित नहीं होना चाहिए। उनका मानना है कि, अगर भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाना है तो सभी राज्यों, विशेष रूप से पूर्वोत्तर, पहाड़ी और पिछड़े क्षेत्रों को उसी ऊर्जा, आधारभूत संरचना और शहरी सुविधाओं से सशक्त बनाना होगा जो मेट्रो शहरों या औद्योगिक राज्यों को प्राप्त है। उनकी पहल ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की सोच को न सिर्फ नीतियों में बल्कि क्रियान्वयन में भी झलकाती है।

भारत की अर्थव्यवस्था और जीवनशैली का आधार ऊर्जा है। बिजली, रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड कनेक्टिविटी के बिना कोई भी क्षेत्र औद्योगिक विकास या जीवन की गुणवत्ता में सुधार नहीं कर सकता। मनोहर लाल ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के रूप में निम्नलिखित प्रमुख कदम उठाए हैं…

जिसके तहत

  • हर गांव और कस्बे तक बिजली पहुंचाना

सौभाग्य योजना’ के तहत देश के लाखों घरों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए गए। मनोहर लाल ने इस योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की।

  • राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करना

भारत के उत्तर-पूर्वी और पर्वतीय राज्यों को मुख्य राष्ट्रीय ग्रिड से जोड़ने के लिए विशेष परियोजनाओं की शुरुआत की गई। इससे वहां के लोगों को अब सतत और स्थिर बिजली मिल रही है।

  • सौर ऊर्जा पर विशेष ध्यान

देश के उन राज्यों में जहां धूप की अधिकता है लेकिन औद्योगिक ढांचे की कमी है, वहां सोलर पावर प्लांट्स स्थापित किए जा रहे हैं। राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और लद्दाख में ऐसे प्रोजेक्ट्स तेजी से बढ़ रहे हैं।

  • आवास के क्षेत्र में ‘सबके लिए घर’ की दिशा में प्रगति

शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में आवास एक बड़ी समस्या रहा है। मनोहर लाल ने ‘प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण)’ को नई गति और व्यापकता दी।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का मानना है कि, शहरी विकास सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने ‘टीयर-2 और टीयर-3 शहरों’ को भी स्मार्ट और सुविधायुक्त बनाने के प्रयास शुरू किए। जबकि स्मार्ट सिटी योजना का विस्तार करने के उद्देश्य से देश के कई छोटे शहरों में भी अब वाई-फाई, सीसीटीवी सुरक्षा, अपशिष्ट प्रबंधन, परिवहन ट्रैकिंग जैसे स्मार्ट सिस्टम लागू किए जा रहे हैं।

वहीं, हाल ही में केंद्रयी मंत्री मनोहर लाल मुंबई प्रवास पर रहे.. जहां उन्होंने में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप-मुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे के साथ प्रदेश के शहरी क्षेत्र के विकास की समीक्षा बैठक की सह-अध्यक्षता की। इस बैठक की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया अपने एक्स हेंडल पर दी… उन्होंने लिखा कि,

इस बैठक में मुंबई और अन्य शहरों में मेट्रो रेल नेटवर्क की प्रगति, संचालन, निर्माणाधीन और प्रस्तावित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई, राज्य सरकार सभी परिवहन साधनों के एकीकृत प्रबंधन के लिए एक सिंगल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी बनाने और मुंबई में मेट्रो नेटवर्क का व्यापक विस्तार कर शहर की कनेक्टिविटी को बढ़ाने और ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने की दिशा में भी सकारात्मक विचार विमर्श हुआ। साथ ही बैठक में स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटी मिशन परियोजनाओं, पुरानी कचरा साइट्स के निपटान और STP (सिवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स) के पानी के पुनः उपयोग को बढ़ाने की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

वहीं, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मुंबई में क्षेत्रीय विद्युत मंत्रियों के सम्मेलन (पश्चिमी क्षेत्र) की अध्यक्षता भी की, जिसकी जानकारी भी उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर दी… उन्होंने लिखा कि,

इस बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य मंत्री श्री पद नायक के साथ-साथ गोवा, गुजरात और मध्य प्रदेश के विद्युत मंत्री शामिल हुए। मुख्य फोकस क्षेत्रों में 2030 तक संसाधन पर्याप्तता सुनिश्चित करना, अंतर-राज्यीय ट्रांसमिशन को मजबूत करना, साइबर सुरक्षा और द्वीपीय योजनाओं को बढ़ाना, DISCOMs की वित्तीय स्थिति में सुधार करना और गर्मियों में चरम मांग का प्रबंधन करना शामिल था। सम्मेलन में सुरक्षित, लचीला और भविष्य के लिए तैयार विद्युत क्षेत्र के निर्माण के लिए क्षेत्रीय सहयोग और रणनीतिक योजना के महत्व को रेखांकित किया गया।

वहीं, इससे पहले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल गोवा प्रवास पर रहे.. और इस दौरान उन्होंने गोवा के महत्वपूर्ण ऊर्जा एवं शहरी विकास के मुद्दों पर व्यापक एवं विस्तृत विचार विमर्श किया। जिसकी जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी.. उन्होंने लिखा कि,

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गोवा के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। एक दिवसीय गोवा प्रवास पर डाबोलिम आगमन पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मौविन गोडिन्हो और ऊर्जा मंत्रालय में मेरे सहयोगी श्रीपद नाईक से आत्मीय भेंट हुई। गोवा प्रवास के दौरान प्रदेश के महत्वपूर्ण ऊर्जा एवं शहरी विकास संबंधी मुद्दों पर व्यापक विचार विमर्श किया गया…

वहीं, गोवा प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के साथ बिजली और शहरी विकास क्षेत्रों में प्रगति का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। जिसकी जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया पर ही दी… उन्होंने बताया कि,

क्षेत्र में राज्य द्वारा किए गए सराहनीय प्रयासों की सराहना की गई, विशेष रूप से AT&C घाटे में कमी और ACS-ARR अंतर को कम करने के प्रयासों की। साथ ही सुझाव दिया कि राज्य को अपनी बिजली उत्पादन इकाई स्थापित करने की संभावना तलाशनी चाहिए। भारत सरकार गोवा के सतत और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल का प्रयास केवल बुनियादी ढांचे के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समावेशी, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का सपना साकार करने में जुटे हैं। उनका ये दृष्टिकोण कि हर राज्य, हर जिले और हर नागरिक को समान अवसर मिले, भारत के भविष्य को अधिक संतुलित और समृद्ध बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की कार्यशैली से ये साफ स्पष्ट होता है कि, अगर राजनीतिक इच्छाशक्ति, प्रशासनिक समन्वय और जनभागीदारी को एक साथ जोड़ा जाए, तो भारत में ‘समान विकास’ सिर्फ नारा नहीं, बल्कि वास्तविकता बन सकता है।

 

 

 

 

 

Abhishek Saini

Recent Posts

20 मई का राशिफल: जानिए कौन-सी राशि वालो के लिए होगा मंगलवार का दिन सुखमय ?

20 मई का राशिफल: जानिए कौन-सी राशि वालो के लिए होगा मंगलवार का दिन सुखमय…

1 hour ago

High Court : संभल जामा मस्जिद सर्वे के खिलाफ पुनरीक्षण याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज, मुस्लिम पक्षकार को झटका

संभल जामा मस्जिद के सर्वे के खिलाफ दाखिल की गई मुस्लिम पक्ष की पुनरीक्षण याचिका…

2 hours ago

Pakistani Spy: नूंह से एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, फोन में मिले गद्दारी के सबूत; चैटिंग से बड़ा खुलासा

देश में एक और देशद्रोही को पुलिस ने पकड़ा है।हरियाणा के नूंह जिले से एक…

3 hours ago

राजस्थान बोर्ड ने 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर किया बड़ा एलान, जानिए कब तक आएंगे नतीजे?

राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम कभी भी घोषित हो सकते है।…

4 hours ago

BRICS2025 के ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए ब्राजील पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

भारत और ब्राजील के बीच बढ़ते कूटनीतिक और ऊर्जा सहयोग को नई दिशा देने के…

6 hours ago

चौटाला परिवार में ओपी चौटाला की फोटो को लेकर विवाद तेज, अजय और अभय भिड़े

हरियाणा की राजनीति एक बार फिर चौटाला परिवार की आपसी खींचतान के कारण सुर्खियों में…

21 hours ago