देश

नीरज चोपड़ा की गुपचुप शादी पर क्या बोली सासू मां ?

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर के साथ शादी के बंधन में बंध गए है। खुद नीरज चोपड़ा ने रविवार को फोटोज शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि, “जीवन के नए अध्याय की शुरूआत अपने परिवार के साथ की”। हिमानी सोनीपत के लड़सौली गांव की बेटी है और फिलहाल वो अमेरिका में रहकर पढ़ाई कर रही है। हिमानी डीयू के मिरांडा हाउस कॉलेज से स्नातक करने के बाद विदेश चली गई थी।

वहीं, नीरज चोपड़ा की सास ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि, “मेरी बेटी ने नीरज चोपड़ा के साथ शादी की है। 14 से 16 जनवरी के बीच हिमाचल में बड़ी सादगी के साथ ये रस्में निभाई गई। हमारा परिवार एक-दूसरे को 7-8 सालों से जानता है और शादी भी दोनों परिवारों की सहमति से हुई है। अभी नीरज और हिमानी विदेश चले गए है और उनके आने के बाद रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

हिमानी की मां मीना मोर ने कहा कि, बेटी की शादी करने पर मुझे बड़ी खुशी हो रही है। शादी में दोनों परिवार के करीब 70 लोग ही शामिल हुए थे। डोनाल्ड ट्रप के शपथ लेने के बाद सभी विदेश छात्र-छात्राओं को 20 जनवरी से पहले वहां पहुंचना था।

नीरज चोपड़ा ने अलग-अलग इंटरनेशनल एथलेटिक्स इवेंट्स में अभी तक 10 गोल्ड और 6 सिल्वर अपने नाम कर चुके है। आपको बता दें कि, लगातार अपने प्रदर्शन से नीरज चोपड़ा ने देश का नाम रोशन किया है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में उन्होंने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया था। वहीं, पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल जीता था जबकि साल 2023 में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में नीरज ने गोल्ड जीता था।

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

11 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

12 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

12 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

15 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

16 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

16 hours ago