Uncategorized

IPL मैच के दौरान क्रिकेटर ने जेब से निकाली पर्ची, लिखा था ‘जय श्री राम’

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हर मैच में चौके-छक्कों और तेज गेंदबाजों की चर्चा होती है, लेकिन इस बार मुंबई इंडियंस के स्पिनर रघु शर्मा ने एक ऐसी कहानी लिख दी, जो मैदान से ज्यादा दिलों में बस गई। 33 साल के रघु शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में अपना पहला IPL विकेट हासिल किया। यह उनके करियर का बेहद खास पल था, क्योंकि इसके पीछे 15 साल की मेहनत और संघर्ष छिपा हुआ है।

वहीं, जैसे ही रघु ने अपना पहला विकेट लिया, उन्होंने आम खिलाड़ियों की तरह जोरदार जश्न नहीं मनाया। उन्होंने शांत भाव में अपनी जेब से एक पर्ची निकाली और उसे कैमरे की तरफ दिखाया। यह छोटा-सा पल देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया।

पर्ची पर लिखा पूरा संदेश-

‘बहुत ही दर्द भरे 15 साल… भगवान की कृपा से आज समाप्त हुए.
मुंबई इंडियंस (ब्लू और गोल्ड) का इस अवसर के लिए धन्यवाद
मैं हमेशा आभारी रहूंगा. जय श्री राम.’


बता दें कि, मैच में उन्होंने अक्षत रघुवंशी को आउट किया, जो उनका पहला IPL शिकार बना। लेकिन असली कहानी उस विकेट से ज्यादा उस पर्ची की थी, जिस पर लिखा संदेश उनके लंबे संघर्ष, इंतजार और मेहनत को दर्शा रहा था।

रघु शर्मा का क्रिकेट सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने पंजाब और पुडुचेरी जैसी घरेलू टीमों के लिए खेलते हुए अपनी गेंदबाजी को निखारा। कई सालों तक उन्हें सिर्फ नेट बॉलर के तौर पर ही मौके मिलते रहे, जहां वह बड़े खिलाड़ियों को अभ्यास कराते थे, लेकिन खुद मैदान में उतरने का सपना अधूरा रहता था।

मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2025 में अपनी टीम से जोड़ा और आखिरकार 2026 सीजन में उन्हें IPL में डेब्यू करने का मौका मिला। यह विकेट सिर्फ एक सफलता नहीं थी, बल्कि 15 साल के इंतजार, मेहनत और विश्वास का नतीजा था। रघु शर्मा की यह कहानी हर युवा खिलाड़ी को यह संदेश देती है कि धैर्य और मेहनत से सपने जरूर पूरे होते हैं।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago