अनुराग ठाकुर के आरोप पर भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे, कहा ‘आरोप साबित करो, मैं इस्तीफा देने को तैयार’

वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर संसद में काफी गहमा गहमी हो रही है। इसी बीच किसी आरोप के लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भड़क गए और बीजेपी सांसद से माफी की मांग की। दरअसल मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर की तरफ से लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए माफी की मांग की। अनुराग ठाकुर ने कहा था कि कर्नाटक में जो वक्फ का घोटाला हुआ था, उसमें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का भी हाथ था।

‘मैं टूट जाऊंगा, लेकिन झुकूंगा नहीं’

इसी पर खड़गे ने पलटवार करते हुए कहा ‘अगर बीजेपी के लोग मुझे डराकर झुकना चाहते हैं, मैं कभी नहीं झुकूंगा। मैं टूट जाऊंगा लेकिन झुकूंगा नहीं। याद रखो, मैं डराने से डरने वाला नहीं।

अपने बयान के लिए माफी मांगें अनुराग ठाकुर

उन्होंने आगे कहा कि ‘मेरा जीवन हमेशा संघर्षों और लड़ाइयों से भरा एक खुली किताब रहा है। अनुराग ठाकुर द्वारा लोकसभा में मुझ पर पूरी तरह से झूठे और निराधार आरोप लगाए गए। मैं अनुराग ठाकुर के बयान और उनके बेबुनियाद आरोपों की निंदा करता हूं। उम्मीद करता हूं कि वह अपने बयान के लिए माफी मांगेंगे।’

‘आरोप साबित कर दिए तो मैं इस्तीफा देने को तैयार’

खड़गे ने आगे कहा ‘अनुराग ठाकुर अपने आरोपों को कभी साबित नहीं कर सकते हैं। अगर उन्होंने आरोप साबित कर दिए तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं और अगर वह आरोप साबित नहीं कर पाए तो उन्हें सांसद के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। मैं मजदूर का बेटा हूं। मैं मजदूर नेता भी रहा हूं और कांग्रेस अध्यक्ष हूं। मैंने लंबी यात्रा तय की है।’

अनुराग ठाकुर ने लगाए थे खड़गे पर आरोप 

गौरतलब है कि अनुराग ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान कहा था कि भारत को वक्फ के डर से मुक्ति चाहिए क्योंकि कांग्रेस के शासन में बने वक्फ कानून का मतलब था ‘खाता न बही, जो वक्फ कहे वही सही’. वक्फ बिल पर बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम ले लिया था, जिसके बाद सदन में हंगामा मच गया. कांग्रेस पर हमला करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कर्नाटक में जो वक्फ का घोटाला हुआ था, उसमें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का भी हाथ था. अनुराग ठाकुर के इसी बयान को लेकर कांग्रेस भड़क गई और माफी की मांग करने लगी।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 hour ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

3 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

3 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

24 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago