China Open में बड़ा उलटफेर, नंबर-2 सबालेंका बाहर; जापान ओपन सेमीफाइनल में पहुंचे अलकराज

 बीजिंग
 विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज एरिना सबालेंका को रविवार को चीन ओपन के तीसरे दौर में चेक गणराज्य की निकोला बार्तुनकोवा ने सीधे सेटों में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

विश्व रैंकिंग में 34वें स्थान पर काबिज बार्तुनकोवा ने चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सबालेंका को करीब डेढ़ घंटे में 6-4, 6-3 से मात दी। इसके साथ ही टूर्नामेंट के पहले ही सप्ताह में दोनों शीर्ष वरीय खिलाड़ी बाहर हो गईं।

हाल ही में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बनीं एलेना रिबाकिना शनिवार को ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं और अब सबालेंका के बाहर होने के साथ बीजिंग में जारी डब्ल्यूटीए-1000 प्रतियोगिता से दोनों शीर्ष वरीय खिलाड़ियों की विदाई हो गई है। पि

छले महीने यूएस ओपन में रिबाकिना के हाथों खिताब की हैटट्रिक से चूकने वाली सबालेंका ने पहले सेट में पांच ब्रेक पाइंट गंवाए। बीजिंग में उनका संघर्ष जारी रहा। 28 वर्षीय बेलारूसी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में कभी क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी हैं। अब बार्तुनकोवा का सामना आस्ट्रिया की 24 वर्षीय सिंजा क्राउस से होगा, जिन्होंने इससे पहले दयाना यास्त्रेम्स्का को 6-1, 6-4 से हराया।

अलकराज सेमीफाइनल में पहुंचे
शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लोस अलकराज ने रविवार को जापान ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली। चार महीने तक कलाई की चोट के कारण कोर्ट से दूर रहने के बाद उनकी शानदार वापसी जारी है। अलकराज ने अंतिम चार में जगह बनाई, क्योंकि उनके क्वार्टर फाइनल प्रतिद्वंद्वी डेनिस शापोवालोव को कूल्हे की चोट के कारण मुकाबले के दौरान रिटायर होना पड़ा।

गत चैंपियन अलकराज 82 मिनट के खेल के बाद 7-6 (4), 2-1 से आगे थे, तभी कनाडाई खिलाड़ी ने मुकाबले से हटने का फैसला किया। अलकराज ने पिछले सप्ताह लेवर कप में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने सिंगल्स मुकाबले में टेलर फ्रिट्ज को हराकर यूरोप को खिताब दिलाने में मदद की थी।

शापोवालोव ने पहले सेट में कड़ा मुकाबला किया और 5-4 के स्कोर पर सेट पाइंट भी हासिल किया। अलकराज ने शानदार ड्राप शाट लगाकर इस खतरे को टाला और इसके बाद प्रभावशाली टाईब्रेक जीतकर सेट अपने नाम कर लिया। सेमीफाइनल में अलकराज का सामना हमवतन जाउमे मुनार से होगा।

News Desk

Recent Posts

उप मुख्यमंत्री अरुण साव सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल….

रायपुर: उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव गुजरात के नर्मदा में आज…

19 minutes ago

ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगना पड़ा भारी! प्रदर्शन में बुजुर्ग की मौत, अभिजीत दीपके पर चलेगा मर्डर केस?

मुंबई कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके पर हत्या का मुकदमा चल सकता है।…

25 minutes ago

SIR में वोटर का नाम कटने पर बॉम्बे हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, अंतरिम रोक की मांग खारिज

 मुंबई महाराष्ट्र में चल रही SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं के नाम लिस्ट से हटाने…

1 hour ago

भारत-वेस्टइंडीज तीसरे वनडे के बाद ICC का एक्शन, टीम इंडिया पर 20% तो कैरेबियाई टीम पर 10% जुर्माना

नई दिल्ली भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी…

2 hours ago

रॉयल एनफील्ड ने इस बाइक की बुकिंग रोकी, जल्द आ रहा नया अवतार; जानें क्या है वजह

 नई दिल्ली रॉयल एनफील्ड ने हाल में ही हिमालयन 440 (Royal Enfield Himalayan 440) को…

2 hours ago

प्रज्ञान ओझा कौन हैं? रोहित की कप्तानी में खेले, सचिन के आखिरी टेस्ट के बने हीरो, अब चीफ सिलेक्टर

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति में एक बड़ा बदलाव देखने…

2 hours ago