झारखंड में बड़ा ट्रेन हादसा: पटरी से उतरी मुंबई-हावड़ा मेल, 3 यात्रियों की मौत

झारखंड के चक्रधरपुर में बड़ा ट्रेन हादसा  हो गया है। हावड़ा से मुंबई जा रही मेल पटरी से उतर गई। वहीं, इस हादसे में ट्रेन की 18 बोगियां पटरी उतर गई और ट्रेन में सवार 3 यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि, रेलवे और स्थानीय पुलिस ने इस हादसे में अभी तक 2 यात्रियों की मौत की पुष्टि की है।

बता दें कि, यह हादसा मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ। दुर्घटना के समय हावड़ा मेल पश्चिम बंगाल के हावड़ा से चलकर सीएसएमटी मुंबई जा रही थी। ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना पर दक्षिण पूर्व रेलवे के ट्रेन मैनेजर मोहम्मद रेहान ने बताया कि, “सुबह करीब 3.39 बजे ट्रेन पटरी से उतर गई, इस घटना में कई लोग घायल हुए। घटना का कारण यह है कि डाउनलाइन में एक मालगाड़ी पहले ही पटरी से उतर चुकी थी और हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी जिससे अपलाइन प्रभावित हुई है…”

मुंबई, महाराष्ट्र मध्य रेलवे सीपीआरओ डॉ. स्वप्निल नीला ने कहा, “हमने रास्ते में पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल पर यह नंबर 022 22 69 4040 है। नागपुर, सेवाग्राम, वर्धा, बुसावल, बडनेरा, शेगाव जैसे रास्ते में पड़ने वाले विभिन्न स्टेशनों पर भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं और इन्हें सोशल मीडिया हैंडल से प्रचारित किया गया है।

CM ममता बनर्जी ने किया ट्वीट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, “एक और भयावह रेल दुर्घटना। आज सुबह झारखंड के चक्रधरपुर डिवीजन में हावड़ा-मुंबई मेल पटरी से उतर गई, कई मौतें और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं, यह दुखद परिणाम है। मैं गंभीरता से पूछती हूं कि क्या यही शासन व्यवस्था है?… मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।”

बता दें कि, 12810 हावड़ा-मुंबई मेल के पटरी से उतरने के कारण 5 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और 4 को शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया।

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

4 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago