हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 23 IPS और 27 HPS का तबादला
हरियाणा में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है।और चुनाव से पहले हरियाणा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है ।23 आईपीएस अधिकारियों के साथ 27 एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 11 जिलों के एसपी बदले गए हैं, जबकि तीन आईजी की रेंज बदली गई है। करनाल के एसपी दीपक सहारण को हिसार लगाया गया है, जबकि हिसार के एसपी मोहित हांडा को करनाल की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में बुधवार देर रात प्रदेश के गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने नियुक्ति और तबादले आदेश जारी किए हैं।इस ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, करनाल के एसपी दीपक सहारण का ट्रांसफर हिसार कर दिया गया है। जबकि, हिसार के एसपी मोहित हांडा को करनाल की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस डॉ. राजश्री को आईपी मधुबन भेजा गया है और करनाल के आईजी सतेंद्र गुप्ता को सोनीपत, सोनीपत के आईजी बी सतीश बालक को झज्जर और आईपीएस कुलविंदर सिंह को करनाल रेंज के आईजी नियुक्त किया गया है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…