उत्तर प्रदेश

BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, नए प्रभारियों को यूपी-पंजाब-गुजरात की चुनावी कमान

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों वाले राज्यों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के चुनावों को ध्यान में रखते हुए अनुभवी नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां दी हैं।

उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को सौंपी गई है। उनके साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी बनाया गया है। यूपी बीजेपी के लिए बेहद अहम राज्य है, इसलिए यहां पार्टी ने मजबूत संगठन के लिए अनुभवी नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

पंजाब में विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सतीश पुनिया को दी गई है। पुनिया बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद हैं। पंजाब में पार्टी का संगठन मजबूत करना और अपना चुनावी आधार बढ़ाना उनके सामने बड़ी चुनौती होगी।

वहीं तरुण चुग को गुजरात विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। चुग राज्यसभा सांसद हैं और बीजेपी संगठन में पहले भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। गुजरात को बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता है, इसलिए चुनाव से पहले उन्हें यह जिम्मेदारी देना अहम माना जा रहा है।

यह बदलाव बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी की पहली बड़ी राष्ट्रीय टीम की घोषणा का हिस्सा है। नई टीम में पार्टी ने युवा नेताओं के साथ अनुभवी चेहरों को भी जगह देने की कोशिश की है। नई टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। वहीं पूर्व आरएसएस नेता राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाई गई हैं।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन महामंत्री बीएल संतोष अपने पद पर बने रहेंगे। पार्टी की मीडिया जिम्मेदारी अनिल बलूनी के पास ही रहेगी, जबकि सोशल मीडिया की कमान अब छत्तीसगढ़ के दीपक म्हास्के को सौंपी गई है।

admin

Recent Posts

इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

 नई दिल्ली हैदराबाद में आयोजित भारत समिट में 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा लगाने…

10 hours ago

अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट के मारे जाने पर…

10 hours ago

दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब

बॉलीवुड में इन दिनों एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खूब हलचल मची हुई है.…

11 hours ago

सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान जब किसी को खुश करने पर आते हैं, तो उनका…

11 hours ago

सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता

मुंबई  सोना-चांदी की कीमतें फिर क्रैश (Gold-Silver Price Crash) हो गई हैं. बुधवार को मल्टी…

11 hours ago