पंजाब

पंजाब के होशियारपुर में बड़ा हादसा, दो की मौत, CM मान ने किया ये एलान

पंजाब के होशियरपुर में एलपीजी टैंकर में विस्फोट में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। होशियापुर-जालंधर राजमार्ग पर मंडियाला गांव के पास एलपीजी टैंकर में विस्फोट हुआ। होशियारपुर सिविल अस्पताल के एसएमओ (सीनियर मेडिकल ऑफिसर) डॉ. कुलदीप सिंह ने शनिवार सुबह इसकी पुष्टि की है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस हादसे पर दुख जताया है और जान गंवाने वालों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडया प्लेटफार्म X पर लिखा, “जिला होशियारपुर के गांव मंडियालां में देर रात LPG गैस से भरे एक टैंकर के फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कुछ लोगों की दर्दनाक मौत होने की खबर मिली है और कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। पंजाब सरकार की ओर से हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी और घायलों का इलाज मुफ्त करवाया जाएगा।

बता दें कि, होशियारपुर सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने पुष्टि की है कि गंभीर रूप से झुलसे कुल 23 घायलों को शुक्रवार रात सिविल अस्पताल लाया गया था। जिनमें से 15 को विशेष अस्पतालों में रेफर कर दिया गया है, जिसमें आदमपुर क्षेत्र के दो घायल भी शामिल हैं, जिन्हें उनके परिवार के सदस्य आदमपुर के एक निजी अस्पताल ले गए थे।

उन्होंने आगे बताया कि अभी तक 7 घायलों का सिविल अस्पताल होशियारपुर में इलाज चल रहा है। जबकि उन्होंने पुष्टि की कि अब तक दो मौतें हो चुकी हैं, जिनमें से एक को मृत अवस्था में लाया गया था और दूसरे घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे एक निजी अस्पताल रेफर किया गया था, जहां बाद में उसकी मौत हो गई।

 

ये भी पढ़ें:

देशभर में फिर से बहस हुई तेज… मचा बवाल, SC के फैसले से फिर आज़ाद होंगे आवारा कुत्ते

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

17 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

18 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

20 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

21 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

21 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago