उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, हेमकुंड साहिब जाने वाला पुल टूटा

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित गोविंदघाट में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हदासा हो गया। यहां अचानक से पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर गिरने से श्री हेमकुंज साहिब जाने वाले पैदल पुल टूट दया। जिसके बाद हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी पर जाने वाला मार्ग बाधित हो गया है।

वहीं, गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई तीर्थयात्री या स्थानीय निवासी पुल पर मौजूद नहीं था जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवाजाही प्रभावित हो गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह हादसा सुबह तकरीबन 10 बजे हुआ।

बता दें कि, हेमकुंड साहिब के कपाट इस साल 25 मई को खुलने वाले है ऐसे में यात्रा की तैयारियां जोरों पर चल रही है और ऐसे में पुल के टूटने का असर यात्रा पर पड़ सकता है। गौरतलब है कि 2013 की आपदा में भी इस स्थान पर पहले बना पुल बह गया था, जिसके बाद इस नए पुल का निर्माण किया गया था। यह सिर्फ पैदल यात्रा करने वाला पुल था।

ये भी पढ़ें:

संभल की जामा मस्जिद पर HC का आदेश जामा मस्जिद को कोर्ट ने कहा विवादित ढांचा

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 hour ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

2 hours ago