Uncategorized

महक और परी ने बीच सड़क पड़ोसियों को जमकर पीटा, चले लात-घुसे

संभल जिले के शहबाजपुर कला गांव में दो पक्षों के बीच बड़ा विवाद और मारपीट की घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो को लेकर चर्चा में रहने वाली यूट्यूबर बहनें महक और परी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। बताया जा रहा है कि बच्चों के खेल के दौरान शुरू हुआ छोटा सा झगड़ा धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में महक और परी के पिता सरफराज समेत कुल चार लोग घायल हो गए हैं।

घटना के बाद असमोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, सरफराज की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

महक और परी पहले भी कई विवादों में घिर चुकी हैं। इससे पहले भी उन पर अश्लील कंटेंट और मारपीट के आरोप लग चुके हैं, जिसके चलते पुलिस कार्रवाई भी हुई थी। इसके बावजूद उनके खिलाफ लगातार विवाद और हिंसा की घटनाएं सामने आती रही हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago