Uncategorized

सोना-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, खरीदने का है शानदार मौका ?

शुक्रवार को कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के चलते चांदी के दाम 2 लाख रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा नीचे आ गए हैं, जबकि सोने के भाव में भी बड़ी कमी देखने को मिली है। MCX पर यह गिरावट उस समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर चर्चा तेज हो रही है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 10 ग्राम सोने की कीमत लगभग 1700 रुपये गिरकर करीब 1,51,700 रुपये के स्तर पर पहुंच गई। वहीं चांदी भी 4000 रुपये से अधिक टूटकर करीब 2,39,685 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। इस दौरान सोना लगभग 1.10 प्रतिशत और चांदी करीब 1.70 प्रतिशत तक कमजोर हुई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी पर दबाव देखने को मिला है। COMEX के आंकड़ों के अनुसार गोल्ड करीब $4802 प्रति औंस और सिल्वर लगभग $75.46 प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। वैश्विक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक हालातों की वजह से भारतीय बाजार में भी असर पड़ा है।

जानकारों के मुताबिक निवेशकों की नजर इस समय अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत पर है। किसी ठोस नतीजे की उम्मीद में बाजार में अस्थिरता बनी हुई है, और इसी कारण निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं, जिससे सोने-चांदी में लगातार दबाव देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago