Uncategorized

वैभव और ध्रुव ने अकेले RCB की सेना को धोया, सूर्यवंशी ने बुमराह के बाद हेजलवुड को धोया

आईपीएल 2026 के मैच नंबर-16 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने थी। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम को 202 रनों का टारगेट दिया था जिसे आसानी से 18 ओवर में ही हासिल कर लिया।

वैभव सूर्यवंशी और धुव्र जुरेल राजस्थान टीम के जीत के हीरो रहे। वैभव ने 26 बॉल पर 78 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और सात छक्के शामिल थे। दूसरी तरफ ध्रुव जुरेल ने 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 43 बॉल पर नाबाद 81 रनों का योगदान दिया। राजस्थान टीम की इस सीजन यह चौथी जीत है।

बताए कि, रनचेज करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरूआत बेहद खराब रही। दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (13 रन) का विकेट गंवा दिया, जो हेजलवुड की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हो गए। यशस्वी तो आउट हो गए, लेकिन वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग जारी रही। वैभव ने सिर्फ 15 गेंदों पर फिफ्टी जमा दी, जिसमें सात चौके और चार छक्के शामिल रहे।

वहीं, वैभव सूर्यवंशी का साथ ध्रुव जुरेल ने भी बखूबी दिया और तूफानी बल्लेबाजी की। वैभव और ध्रुव के बीच दूसरे विकेट के लिए 37 बॉल पर 108 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को क्रुणाल पंड्या ने तोड़ा, जिन्होंने वैभव को पवेलियन भेजा, वैभव ने 8 चौके और सात छक्के की मदद से 26 बॉल पर 78 रन बनाए।

क्रुणाल पंड्या ने इसके बाद अगली ही गेंद पर शिमरॉन हेटमायर (0 रन) को भी चलता कर दिया। वहीं रियान पराग (3 रन) का विकेट जोश हेजलवुड ने झटका। पराग के आउट होने के समय राजस्थान का स्कोर 134/4 था। यहां से रवींद्र जडेजा (24* रन) और ध्रुव जुरेल ने नाबाद 68 रन जोड़कर टीम को जीत दिला दी।

बता दें कि, वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के सामने बड़े नाम भी बेअसर नजर आ रहे है। इससे पहले वह जसप्रीत बुमराह को निशाना बना चुके थे और इस मैच में जोश हेजलवुड उनकी मार झेलते दिखे। हेजलवुड की शरीर के करीब डाली गई गेंद को भी सूर्यवंशी ने काटकर बाउंड्री के लिए भेज दिया।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago