इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब आखिरकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर 17 साल का अपना सूखा खत्म किया। आरसीबी को आईपीएल की ट्रॉफी को जीतने के लिए एक लंबा इंतजार करना पड़ा। वहीं, अब आरसीबी की इस ऐतिहासिक जीत पर RCB के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से विक्ट्री परेड का एलान हो गया है। संभवत: जो 4 जून को ही होगी।
बता दें कि, अभी विक्ट्री परेड को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है लेकिन इस विक्ट्री परेड का रूट जरूर बताया गया है। विक्ट्री परेड की शुरुआत विधान सौधा (Vidhana Soudha) से होगी और इसका अंत चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।
विराट कोहली ने बेंगलुरु की जीत पर कहा कि ‘मैंने इस टीम को अपना सब कुछ दिया है। इसमें मेरी यंग एज से लेकर मेरा पूरा अनुभव भी इसमें शामिल है’। विराट ने आगे कहा कि ‘मेरा दिल और आत्मा सब बेंगलुरु के लिए है।’ ‘ये जीत जितनी फैंस के लिए है, उतनी ही टीम के लिए भी है’। उन्होंने कहा कि’आईपीएल को 18 साल हो गए हैं. मैंने इस टूर्नामेंट को अपनी जवानी से लेकर अपना प्राइम टाइम तक सब कुछ दिया है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये दिन भी आएगा। विराट ने बताया मैच कीआखिरी गेंद के बाद मैं इमोशनल हो गया था।’
विराट ने आगे कहा कि ‘मैं इस टीम के लिए तब तक खेलता रहूंगा, जब तक कि मेरे पास आईपीएल खेलने का मौका है। मैं अपने आखिरी मैच तक इस टीम को सबकुछ दे देना चाहता हूं’। विराट ने बताया कि आज वो एक बच्चे की तरह सोएंगे, अपने दिमाग में बिना कोई चिंता लिए।
आपको बता दें कि, आईपीएल (IPL) के इतिहास में 3 बार (2009,2011 और 2016) में आरसीबी (RCB) की टीम फाइनल तक तो पहुंची लेकिन खिताब नहीं जीत सकी लेकिन 18वें सीजन में उसके खिताब जीतने का सपना पूरा हुआ और कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में आरसीबी ने एक नया इतिहास लिख दिया।
प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित समग्र शिक्षा योजनार्न्त्तत…
रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के दूसरे दिन आज पहले मैच में कड़े मुकाबले के बीच…
रायपुर: सरगुजा संभाग के मुख्यालय अम्बिकापुर में आज से 4 दिवसीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग…