देश का आम बजट आज पेश होने वाला है। इससे पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की है। 1 फरवरी 2025 को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ये कटौती की गई है। सिलेंडर के दामों पर 7 रुपये तक घटाए गए है। वहीं, राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1804 रुपये से घटकर 1797 रुपये हो गए है। हालांकि, इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है।
वहीं, ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने इंडियन ऑयल की अधिकारिक वेबसाइट पर 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दिए गए है और यह आज 1 फरवरी 2025 से ही लागू कर दिए गए है। देश के चार महानगरों की बात करें, तो जहां दिल्ली में ये कम होकर (Delhi LPG Price) 1797 रुपये रह गया है तो वहीं कोलकाता में इसका दाम (Kolkata LPG Cylinder Price) 1911 रुपये से कम होकर 1907 रुपये का रह गया है। मुंबई में ये अब 1756 रुपये की जगह 1749.50 रुपये में मिलेगा और चेन्न्ई में इस कीमत 1966 रुपये से घटकर 1959.50 रुपये रह गई है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…