Uncategorized

दिवाली-छठ पर महंगा हुआ LPG सिलेंडर, जानिए नया रेट

नए महीने की शुरूआत महंगाई की मार के साथ हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा करने का एलान कर दिया है। 1 नंवबर 2024 से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। इंडियन ऑयल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में 62 रुपये का इजाफा किया है। अब इस बढ़ोत्तरी के साथ सिलेंडर 1802 रुपये का हो गया है।

देश के कई शहरों में एक नवंबर 2024 को दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है तो इस महीने के पहले हफ्ते में ही छठ पर्व मनाया जाएगा। इसी महीने से शादियों के सीजन की भी शुरुआत हो रही है और इस महीने की पहली तारीख से ही सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं ।

दिल्ली में अब नई कीमत 1802 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है जो पहले 1740 रुपये थी। कोलकाता में 1850 रुपये से बढ़कर नई कीमत 1911.50 रुपये हो गई है। मुंबई में 1692.50 रुपये से बढ़कर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1754.50 रुपये हो गई है। चेन्नई में 1903 रुपये से बढ़कर अब 1964.50 रुपये में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर गैस मिलेगा।

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 hour ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

3 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

3 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

24 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago