Categories: Uncategorized

कुएं में कूदे थे प्रेमी-प्रेमिका, रात भर चली पंचायत, सुबह हुआ फैसला तो करा दी शादी

सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के डूमरडह गांव में प्रेमी जोड़े की शादी की खबर सुर्खियों में है. यहां घंटों तक चली पंचायत के बाद शादी का फैसला लिया गया और दोनों का विवाह रविवार को गोंड रीति से कराया गया. दरअसल शनिवार को म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव निवासी दीपक (22) अपनी प्रेमिका से मिलने डूमरडह आया था. इनके बीच बीते 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन यह संभव नहीं हो रहा था. इस पर दोनों ने जान देने का फैसला करते हुए कुएं में छलांग लगा दी थी.

इधर, गांव वालों के अनुसार बीती रात किसी बात से नाराज होकर प्रेमी युगल ने कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की थी. जबकि पड़ोस वालों ने बताया कि शनिवार रात दीपक से नाराज होकर युवती कुएं में कूद गई थी और उसके बाद लड़का भी कूद गया था. कुएं के पास सो रहे युवती के भाई ने दोनों को छलांग लगाते देखा तो उसने शोर मचा दिया और फिर परिजनों की मदद से रस्‍सी और सीढ़ी की मदद से लड़का- लड़की को बाहर निकाला गया. इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया. लड़की को कुछ चोट भी आई है.

रात भर चली पंचायत, सुबह हुआ फैसला तो करा दी शादी
दीपक और युवती को लेकर पंचायत बैठी और रात भर इस मामले को लेकर चर्चा होती रही. दोनों से पंचायत ने सवाल पूछे. पूरी बात सामने आई तो दीपक से पूछा गया कि क्‍या वह शादी करने को तैयार है? वहीं, युवती से भी पूछा गया कि क्‍या वह दीपक से शादी करना चाहती है? इन सवालों पर दोनों ने सहमति जताई. इसके बाद लड़की के माता-पिता से पंचायत ने बातचीत की और इस मामले में उनकी राय जानी. गांव के लोगों ने सबकी राय से दीपक की शादी करा दी है.

दोनों के माता-पिता भी रहे मौजूद, गांव वालों दी बधाई 
शादी में दोनों पक्ष से लड़का और लड़की के माता-पिता मौजूद रहे और उन्‍होंने अपना आशीर्वाद दिया. उन्‍होंने कहा कि शादी करा दी है और अब दोनों खुशी से एक साथ रहें; बस यही इच्‍छा है. पूरा गांव भी बधाई दे रहा है, ऐसे में दोनों को अब कोई दिक्‍कत नहीं होना चाहिए. दोनों राजीखुशी रहें.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago