Lok Sabha Election : प्रथम चरण का मतदान जारी, इन दिग्गजों ने डाले अपने वोट

वोटिंग को लेकर देश भर में काफी उत्साह नजर आ रहा है. सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में अपना वोट डाला. इस दौरान सद्गुरु ने हाथ जोड़कर पॉलिंग अधिकारियों को नमस्कार किया. इसके साथ ही आध्यात्मिक नेता ने लोगों से भी वोट देने की भी अपील की. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वोट डालने से पहले खटीमा के पूर्णागिरि मंदिर में पूजा-अर्चना की। यहां पर सभी पांच संसदीय सीटों पर आज मतदान हो रहा है। खटीमा में वोट ड़ालने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लोकतंत्र का उत्सव है। मैं सबसे अपील करता हूं कि सभी मतदान करें और अच्छी सरकार चुनें। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 10 साल देश ने प्रगति को छुआ है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है।भ्रष्टाचार पर रोक लगी है, प्रधानमंत्री मोदी सशक्त भारत बनाना चाहते हैं।

हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।  राजस्थान के जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मतदान के दौरान कहा कि मैं आज सभी से अपील करूंगा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। मतदान अवश्य करें, ये लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि 2014 और 2019 का इतिहास राजस्थान दोहराएगा।

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मतदान के दौरान कहा कि हर व्यक्ति को प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है, उनके काम पर भरोसा है, वे जो कहते हैं उस पर भरोसा है और उन्होंने उन्हें 10 साल तक देश की जनता की सेवा करते देखा है। असम के डिब्रूगढ़ में केंद्रीय मंत्री और डिब्रूगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सर्बानंद सोनोवाल ने अपना वोट डाला। तमिलनाडु के चेन्नई में अभिनेता रजनीकांत ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने तवांग के एक मतदान केंद्र पर लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डाला।

admin

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

19 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

20 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

22 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

22 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

23 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago