देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. इसके साथ-साथ बाहरी मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के बचे हुए इलाकों में भी मतदान किया जा रहा है. आज, केरल में सभी 20 सीटों, कर्नाटक में 14, राजस्थान में 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 8-8, मध्य प्रदेश में 6, असम और बिहार में 5-5, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में 3-3, त्रिपुरा की 1, और जम्मू-कश्मीर की दोनों लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है.

18वीं लोकसभा चुनाव में आज होने वाले दूसरे फेज के मतदान के लिए 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर निर्वाचन आयोग पूरी तरह तैयार है. इसके लिए सुरक्षा और अन्य इंतजाम चाक-चौबंद किए गए हैं. कुल 16 करोड़ मतदाताओं के लिए 1 लाख 67 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं. बता दें कि पहले चरण में 102 सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को वोटिंग होनी है. लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को मतगणना के बाद आएंगे.

13 राज्यों में अब तक हुआ इतना मतदान

लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. अब तक यानी 1 बजे तक हुए मतदान का आंकड़ा चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है.

1. त्रिपुरा: 54.47
2. मणिपुर: 54.26%
3. छत्तीसगढ़: 53.09%
4. पश्चिम बंगाल: 47.29
5. असम: 46.31%
6. जम्मू-कश्मीर: 42.88%
7. राजस्थान: 40.39%
8. केरल: 39.26%
9. मध्य प्रदेश: 38.96%
10. कर्नाटक: 38.23%
11. उत्तर प्रदेश: 35.73%
12. बिहार: 33.80%
13. महाराष्ट्र: 31.77%

यूपी के अमरोहा में सबसे ज्यादा मतदान

उत्तर प्रदेश में दोपहर एक बजे तक हुई वोटिंग का आंकड़ा आ गया है. अब तक के मतदान को देखा जाए तो यूपी के अमरोहा में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है. वहीं, वोटिंग के मामले में यूपी में मथुरा सबसे पीछे है.

1. अमरोहा- 40.67%
2. मेरठ- 38.33%
3. बागपत- 34.17%
4. गाजियाबाद- 33.99%
5. गौतमबुद्ध नगर- 36.05%
6. अलीगढ़- 35.55%
7. बुलन्दशहर- 35.35%
8. मथुरा- 32.70%

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago