चप्पल पहनकर पोल‍िंग बूथ पहुंचे राहुल द्रव‍िड़, डाला वोट…

Rahul Dravid, Anil Kumble : भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बेंगलुरु में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया. राहुल द्रविड़ बेहद सिंपल लुक में नजर आए. वह चप्पल पहनकर वोटिंग बूथ पर आए और अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

द्रविड़ लाइन में खड़े रहे, अपनी बारी का इंतजार किया और वोट दिया। उनके इस अंदाज ने एक बड़ा संदेश दिया. वोटिंग के बाद द्रविड़ ने उम्मीद जताई कि बेंगलुरु में लोग बड़ी संख्या में वोट करने आएंगे।

बेंगलुरु में 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राहुल द्रविड़ ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाला। वोटिंग के बाद राहुल द्रविड़ ने मीडिया से बात की.

द्रव‍िड़ ने कहा- मैंने वोट दिया है, यह हम सभी के लिए अपने लोकतंत्र का पर्व जश्न मनाने और इसमें भाग लेने का मौका है. पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया है, व्यवस्थाएं शानदार हैं. मुझे उम्मीद है कि बेंगलुरु मतदान के मामले में एक रिकॉर्ड बनाएगा. हर कोई सामने आना चाहिए, आपको, मीडिया को जनता को एक संदेश भेजना चाहिए ताकि इस पर पर्याप्त चर्चा हो ताकि वे बड़ी संख्या में सामने आ सकें.
admin

Recent Posts

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

10 hours ago

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 day ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 day ago