‘जनता में भ्रम पैदा किया’, EVM-VVPAT पर HC के फैसले के बाद बोले PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ईवीएम-वीवीपैट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विपक्ष पर निशाना साधा। प्रधान मंत्री मोदी ने कहा, आज सुप्रीम कोर्ट ने साफ-साफ कह दिया है कि बैलेट पेपर वाला दौर वापस लौटकर नहीं आएगा. उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस पर सीधा हमला बोला और कहा कि मतपेटी लूटने वालों को आज करारा जवाब मिला होगा. पीएम मोदी ने कहा कि आज जब पूरी दुनिया भारतीय व्यवस्था की प्रशंसा कर रही है तो ये लोग निजी स्वार्थ के लिए दुर्भावनापूर्वक ईवीएम को बदनाम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को बिहार के अररिया में एक जनसभा को संबोधित किया.

‘EVM के नाम पर जनता में भ्रम पैदा किया’

पीएम मोदी ने कहा, आज का दिन लोकतंत्र के लिए खुशी का दिन है. पहले यहां RJD और कांग्रेस के शासन में बैलट पेपर के नाम पर लोगों का हक लूटा जाता था. इनकी सरकार में चुनाव में वोट लूट लिए जाते हैं. इसलिए ये EVM हटाना चाहते हैं. INDI गठबंधन के हर नेता ने EVM को लेकर जनता के मन में संदेह पैदा करने का पाप किया है. अभी 2 घंटे पहले लोगों को सुप्रीम कोर्ट ने ऐसी लताड़ लगाई है. करारा तमाचा मारा है कि ये देख नहीं पा रहे हैं. विपक्ष को माफी मांगनी चाहिए.

पीएम का कहना था कि राजद, कांग्रेस को संविधान और देश की परवाह नहीं है. आज देश के लोकतंत्र और बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की ताकत देखिए, आज सुप्रीम कोर्ट ने मतपेटियों को लूटने का इरादा रखने वालों को ऐसा गहरा झटका दिया है कि उनके सारे सपने चूर-चूर हो गए हैं. अररिया और सुपौल का ये स्नेह मेरे लिए बहुत बड़ी ऊर्जा है. बहुत बड़ी शक्ति है. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके इस कर्ज को उतारने के लिए मैं और ज्यादा मेहनत करूंगा और तीसरे कार्यकाल में आपके हित में, देश के हित में और ज्यादा बड़े फैसले देश लेने वाला है.

पीएम मोदी का कहना था कि आज जब पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की, भारत की चुनाव प्रक्रिया की, चुनाव में टेक्नोलॉजी के उपयोग की वाहवाही करती है, तब ये लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए EVM को बदनाम करने पर लगे पड़े थे. इन्होंने लोकतंत्र के साथ लगातार विश्वासघात करने की कोशिश की है. उन्होंने कहा, चुनाव के दौरान आपस में चाहे कितनी ही तू-तू मैं-मैं हो, पर जहां पर भी चुनाव हो रहा है वहां के इलाके के लोग घर-घर से निकलकर वोट डालें.

admin

Recent Posts

तिलक वर्मा का बदला अंदाज, अब पहली गेंद से करेंगे अटैक; टीम इंडिया की नजरें 5-0 के क्लीन स्वीप पर

नई दिल्ली भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा का बल्लेबाजी क्रम बदलने के साथ…

8 hours ago

तिलक वर्मा का बदला अंदाज, अब पहली गेंद से करेंगे अटैक; टीम इंडिया की नजरें 5-0 के क्लीन स्वीप पर

नई दिल्ली भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा का बल्लेबाजी क्रम बदलने के साथ…

8 hours ago

रवींद्र जडेजा से छिना टेस्ट में नंबर-1 ऑलराउंडर का ताज, 1683 दिन बाद ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर

 दुबई ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल) की जारी ताजा रैंकिंग में एक चीज सामने आई, जिसने…

8 hours ago

कर्नाटक SIR पर कांग्रेस मंत्री का बयान, बोले- मतदाता सूची से एक करोड़ नाम हटाने में नहीं हुई गड़बड़ी

 बेंगलुरु कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR…

8 hours ago

HealthWealth Summit 2026: जेपी नड्डा बोले- अब इलाज के लिए गरीबों को घर-जमीन बेचने की मजबूरी नहीं

नई द‍िल्ली एक वक्त था जब घर में किसी को गंभीर बीमारी (जैसे कैंसर या…

8 hours ago

भारत ने जिम्बाब्वे का 3-0 से किया क्लीन स्वीप, स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत के बीच हैंडशेक पर चर्चा

नई दिल्ली भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को विमेंस वनडे सीरीज के तीसरे एवं आखिरी मुकाबले…

9 hours ago