Kangana Ranaut Files Nomination: भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है. मंगलवार को कंगना रनौत ने डिप्टी कमिश्नर ऑफिस जाकर फॉर्म जमा किया. हिमाचल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे. इससे पहले कंगना रनौत ने एक रोड शो भी किया. इस सीट पर उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह हैं.
कंगना रनौत ने नामांकन करने से पहले कहा, “यह हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी काशी से नामांकन दाखिल कर रहे हैं और मैं छोटी काशी से. यह भारतवर्ष का भी सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनने जा रहे हैं. मैं चाहती हूं कि मुझे कई बार नामांकन दाखिल करने का अवसर मिले.” उन्होंने कहा कि मंडी के लोग और मेरे प्रति उनका प्यार मुझे यहां ले आया है. हमारे देश में महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं. आज मंडी की महिलाएं सेना, शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में हैं.
कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया था. इस दौरान, उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला, सांसद प्रतिभा सिंह भी मौजूद थीं. नामांकन दाखिल करने से पहले विक्रमादित्य सिंह ने कहा था, “मैं भगवान राम का नाम लेकर नामांकन दाखिल कर रहा हूं.“
बता दें, मंडी से बीजेपी ने अभिनेत्री कंगना रनौत को टिकट दिया है. वहीं विक्रमादित्य सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे हैं. उनकी मां प्रतिभा सिंह हैं, जो कि मंडी लोकसभा सीट से सांसद हैं. हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी. लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है.
रायपुर: बस्तर जिले के जिला मुख्यालय जगदलपुर का लालबाग का मैदान शुक्रवार की सुबह एक…
रायपुर: छत्तीसगढ़ लोककला और संस्कृति की समृद्ध धरती है। हमारी लोककलाएं हमारे इतिहास, जीवन-मूल्यों और…
देहरादून. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाइयों चमन…
बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर…
रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय दल द्वारा…
रायपुर: कोरबा शहर की प्रमुख सड़कों को बेहतर एवं सुगम बनाने की दिशा में डामरीकरण…