आम आदमी पार्टी ने सोमवार को पंजाब के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में सबसे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम है. लिस्ट में केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम भी शामिल है. इस बीच स्टार प्रचारकों की लिस्ट को लेकर बीजेपी के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने स्वाति मालीवाल पर ट्वीट किया है.
बग्गा ने कहा कि पंजाब की स्टार कैंपेनर की लिस्ट में स्वाति मालीवाल का नाम आम आदमी पार्टी ने हटाया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के दोनों राज्यसभा सांसद का नाम इस लिस्ट में शामिल है, लेकिन स्वाति का नाम लिस्ट में नहीं है. हालांकि, 4 मई को आम आदमी पार्टी की दिल्ली स्टार कैंपेनर की लिस्ट में स्वाति मालीवाल का नाम शामिल था. लेकिन हरियाणा की स्टार कैंपेनर की लिस्ट में उनका नाम नहीं था.इस लिस्ट में पंजाब सीएम भगवंत मान, सत्येंद्र जैन, राघव चड्ढा, पंकज गुप्ता, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, संदीप पाठक और आतिशी का नाम है. इसके अलावा भी कई नेताओं का नाम लिस्ट में शामिल है. जेल में बंद मनीष सिसोदिया का नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में है.
पंजाब में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के कुलदीप सिंह धालीवाल, भाजपा की परनीत कौर समेत कई अन्य उम्मीदवारों ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया. भाजपा उम्मीदवार अरविंद खन्ना ने संगरूर संसदीय सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. परनीत कौर और AAP के प्रतिद्वंद्वी बलबीर सिंह ने पटियाला से नामांकन पत्र दाखिल किया. 14 मई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 15 मई को होगी. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 17 मई है.
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों को किफायती दरों पर आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियां उपलब्ध कराने…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की आय बढ़ाने…
नई दिल्ली क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम…
नई दिल्ली मारुति सुजुकी ने अपनी दमदार एसयूवी विक्टोरिस का नया एडिशन लॉन्च किया है.…
क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च…