लुधियाना: 11 साल के बच्चे की चमकी किस्मतलुधियाना: 11 साल के बच्चे की चमकी किस्मत

लुधियाना: 11 साल के बच्चे की चमकी किस्मत

 

पंजाब के लुधियाना से किस्मत पलट देने वाली खबर सामने आई है। यहां 11 साल के एक बच्चे की जिद ने उसके परिवार को करोड़पति बना दिया। महज़ चंद रुपए में खरीदी गई लॉटरी टिकट ने रातोंरात परिवार की जिंदगी बदल दी।

घर में जश्न का माहौल है, ढोल-नगाड़े बज रहे हैं और हर कोई छोटे आरव को “लकी बॉय” कहकर बुला रहा है

दरअसल आरव मूल रूप से होशियारपुर का रहने वाला है, लेकिन इन दिनों वे अपने मामा करण के साथ लुधियाना के हैबोवाल इलाके में रहता है। शुक्रवार को मामा-भांजा दोनों बाजार गए थे।

वहां लॉटरी की दुकान के बाहर भीड़ देख आरव ने जिद पकड़ ली कि, उसे भी टिकट खरीदनी है। मामा ने पहले समझाया कि, ये खेल अच्छा नहीं, लेकिन बच्चे की जिद के आगे आखिरकार हार मान ली।

करण ने आरव के नाम से दुकान का आखिरी टिकट खरीद लिया, और यही टिकट उनके लिए करोड़ों की खुशियां लेकर आया।

शनिवार को जब “पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2025” लॉटरी का रिजल्ट आया, तो करण ने टिकट नंबर मिलाया। स्क्रीन पर नंबर मिलते ही जैसे बिजली सी दौड़ गई, आरव के नाम का टिकट 1 करोड़ रुपये के इनाम का विजेता निकला।

परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। तुरंत मिठाइयां बंटी, ढोल बजने लगे और मोहल्ले वाले बधाई देने उमड़ पड़े।

आरव के मामा करण, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, ने बताया कि, ये सब भांजे की जिद का नतीजा है। “मैंने तो कहा था बेटा, ये सब किस्मत का खेल है, लेकिन उसने कहा कि, मामू, एक बार ट्राय तो करो। और देखिए, उसी की बात सच निकली,” उन्होंने मुस्कुराते हुए बताया

वहीं, लुधियाना ही नहीं, पूरे पंजाब में इस साल दिवाली बंपर लॉटरी को लेकर जबरदस्त उत्साह था। पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2025 के तहत इस बार कुल ₹36 करोड़ 14 लाख 78 हजार की इनामी राशि वितरित की गई। करीब 18.84 लाख टिकट बिके थे।

इस लॉटरी का पहला और सबसे बड़ा इनाम ₹11 करोड़ का रहा, जो बठिंडा के एक विजेता के नाम पर निकला है। हालांकि अभी तक उस व्यक्ति की पहचान सामने नहीं आई है।

लुधियाना में आरव का 1 करोड़ रुपये का इनाम दूसरा सबसे बड़ा इनाम बताया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर ये खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। हैबोवाल इलाके में शनिवार को पूरे दिन लोग करण और आरव से मिलने पहुंचे।

कई लोगों ने कहा कि, ये बच्चे की सच्ची नीयत और किस्मत का मेल है।

गौरतलब है कि, पंजाब में ऑनलाइन लॉटरी पर पूरी तरह से बैन है। पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग केवल ऑफलाइन, अधिकृत विक्रेताओं के माध्यम से ही टिकट बेचता है। विभाग की ओर से कभी भी विजेताओं से ऑनलाइन भुगतान या टैक्स के नाम पर पैसे नहीं मांगे जाते।

इसलिए नागरिकों को चेतावनी दी गई है कि, किसी भी फर्जी मैसेज या कॉल पर विश्वास न करें और ठगी की आशंका होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *