उत्तर प्रदेश की राजनीति में सियासी बयानबाजी चलती ही रहती है। ये कभी बीजेपी की तरफ से शुरू होती है तो कभी अन्य विपक्षी दलों की तरफ से इसकी शुरुआत की जाती है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसके बाद विपक्ष जमकर तंज कस रहा है। इंटरव्यू के दौरान सीएम योगी से उनके भविष्य को लेकर सवाल किया गया था, जिस पर उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए फुल टाइम जॉब नहीं है और वह दिल से योगी हैं। सीएम योगी के इसी बयान पर अखिलेश यादव ने बिना नाम लेते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए कहा कि उनको राजनीति करनी ही नहीं चाहिए जो इसे पार्ट टाइम समझते हैं। क्योंकि सच्ची राजनीति सेवा का क्षेत्र होती है जिसके लिए दिन के 24 घंटे और पूरा जीवन भी कम होता है।
भारत छोड़ो आंदोलन के बाद 1945 में वाराणसी जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने ब्रिटिश…
भारत आज 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिकॉर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में पहली बार लाल…
सागर आखिरकार सागर की उम्मीदें आसमान में उड़ान भरती नजर आ रही हैं. पिछले कई…
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में 34 हजार से ज्यादा घरों को स्थाई रोशनी…
भोपाल बागमुगलिया की प्रियदर्शिनी कालोनी सहित आसपास की कालोनियों में सीवेज की समस्या को लेकर…