law and order situation: उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के दौरान हुई घटनाओं ने राज्य की कानून व्यवस्था( law and order situation)पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। नैनीताल में अपहरण और फायरिंग जैसी गंभीर घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसी के तहत शनिवार को हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में कांग्रेस ने एक बड़ा धरना-प्रदर्शन आयोजित किया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन चंद्र कापड़ी और हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन( law and order situation) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि, उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। ना तो महिलाएं सुरक्षित हैं और ना ही आम नागरिक। उन्होंने नैनीताल अपहरण प्रकरण और पंचायत चुनाव के दौरान हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुलेआम गुंडागर्दी की, लेकिन पुलिस( law and order situation) मूकदर्शक बनी रही।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उत्तराखंड में अपराधियों( law and order situation) के हौसले बुलंद हैं। प्रदेश की जनता दिनदहाड़े हो रहे अपराधों से भयभीत है। उन्होंने कहा कि नैनीताल में पंचायत चुनाव के दौरान अपहरण और फायरिंग जैसी घटनाएं हुईं, लेकिन भाजपा के प्रभाव में पुलिस( law and order situation) ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था( law and order situation) भाजपा सरकार के दबाव में काम कर रही है और पुलिस निष्पक्षता खो चुकी है।
करन माहरा ने कहा कि केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार महिला अपराध के मामले में उत्तराखंड शीर्ष पर पहुंच गया है, जो प्रदेश के लिए शर्मनाक स्थिति है। उन्होंने कहा कि लूट, हत्या, अपहरण और बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन राज्य सरकार आंखें मूंदे बैठी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो पुलिस( law and order situation) उसे प्रताड़ित करने का काम कर रही है।
धरना स्थल पर मौजूद कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने भी नैनीताल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि, पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष समेत जनप्रतिनिधियों के साथ बदसलूकी की… उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उन्होंने कहा कि यह एक लोकतांत्रिक देश के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है कि चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाए। सुमित हृदयेश ने स्पष्ट किया कि जब तक दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।
उपनेता प्रतिपक्ष भुवन चंद्र कापड़ी ने भी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सरकार की कठपुतली बन चुका है और भाजपा नेताओं के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर क्यों भाजपा कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जबकि वही लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बाधा डाल रहे हैं।
धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। सभी ने एक सुर में राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक प्रदेश में कानून व्यवस्था बहाल नहीं होती और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे चुप नहीं बैठेंगे। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि प्रदेश में डर और असुरक्षा का माहौल बन चुका है, जिसमें आम नागरिक अपने को असहाय महसूस कर रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने यह भी चेतावनी दी कि अगर प्रदेश सरकार ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ कांग्रेस का नहीं, बल्कि उत्तराखंड की आम जनता की आवाज बन चुका है, जिसे अब कोई दबा नहीं सकता।
हल्द्वानी में हुए इस धरना प्रदर्शन ने न केवल सरकार को कटघरे में खड़ा किया, बल्कि यह भी स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस अब सड़कों पर उतरकर जनता के मुद्दों को उठाने के लिए तैयार है। पार्टी नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में राज्य की जनता भाजपा सरकार को इसका जवाब देगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।
इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने एक बार फिर यह जताने की कोशिश की कि वह जनता के मुद्दों को लेकर गंभीर है और प्रदेश में कानून व्यवस्था की बहाली के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार है।
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…