शुक्रवार सुबह से जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप आतंकी अल्ताफ लाली को मार गिराया है। वहीं पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं. सेना और पुलिस के जवान अभी भी सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं
बता दें कि, सुबह से ही बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि, इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद कुलनार बाजीपोरा इलाके में घेराबंदी की गई और तालाशी अभिया चलाया गया। इस दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
वहीं, पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह चौथा एनकाउंटर है। गुरुवार को भी उधमपुर के डूडू बसंतगढ़ में कुछ आतंकियों को घेरा था। इस मुठभेड़ में एक हवलदार शहीद हो गए।
भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर पहुंच गए हैं. वे यहां सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवारों के जीवन में…
रायपुर: अपना घर हर परिवार के लिए केवल चार दीवारों का नाम नहीं, बल्कि सुरक्षा,…
रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…
रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए बड़े नीतिगत सुधारों और जनकल्याणकारी फैसलों ने राज्य के…