देश

बांदीपोरा: सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़, 2 पुलिसकर्मियों को लगी गोली, 1 आतंकी घायल

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों द्वारा 26 निर्दोष लोगों को मार दिया। वहीं, आज यानि शुक्रवार सुबह बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि, इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद कुलनार बाजीपोरा इलाके में घेराबंदी की गई और तालाशी अभिया चलाया गया। इस दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

आपको बता दें कि, घने जंगलों में यह मुठभेड़ चल रही है। वहीं, सूत्रों ने बताया कि, भाग रहे एक आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने घायल कर दिया है और उसकी तलाश जारी है। जबकि, इस गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए है। वहीं, पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह चौथा एनकाउंटर है। गुरुवार को भी उधमपुर के डूडू बसंतगढ़ में कुछ आतंकियों को घेरा था। इस मुठभेड़ में एक हवलदार शहीद हो गए।

ये भी पढ़ें:

सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के घर को बम और बुलडोजर से गिराया

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

36 minutes ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

51 minutes ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 hour ago