राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया है कि इस मॉड्यूल का हैंडलर शब्बीर अहमद लोन है। शब्बीर का ठिकाना बांग्लादेश में था और वह वहीं से भारत में आतंक फैलाने की योजना बना रहा था।
सूत्रों के अनुसार, शब्बीर सीधे लश्कर सरगना हाफिज सईद और आतंकी जकी-उर-रहमान लखवी से जुड़े थे। नेटवर्क के अंदर हाफिज सईद को “चाचा जी” और लखवी को “ताया जी” के नाम से बुलाया जाता था।
जांच में यह भी पता चला कि शब्बीर को आतंकी गतिविधियों में शामिल करने वाला अबु अलकामा था। साल 2005 में अबु अलकामा ने शब्बीर को जिहाद के लिए तैयार किया था। बाद में शब्बीर ने बांग्लादेश में अपना बेस बनाया और 2019 में जेल से रिहा होने के बाद भारत आता-जाता रहा। वह बांग्लादेश के हिली बॉर्डर से भारत में प्रवेश करता था।
दिल्ली और कोलकाता में लगे भारत विरोधी पोस्टर इसी मॉड्यूल से जुड़े थे। पोस्टर कोलकाता में प्रिंट किए गए थे और उनकी फाइल शब्बीर ने बांग्लादेश से भेजी थी।
शब्बीर के निर्देश पर मॉड्यूल ने कोलकाता के बाहरी इलाके में एक घर किराए पर लिया। हथियार खरीदने के लिए शब्बीर ने 80 हजार रुपये से ज्यादा भेजे थे। मॉड्यूल के सदस्य शब्बीर से सिग्नल ऐप के जरिए संपर्क में थे। मालदा का उमर फारुख शब्बीर से सबसे ज्यादा बातचीत करता था। शब्बीर ने तमिलनाडु में पकड़े गए 6 बांग्लादेशी नागरिकों को कोलकाता बुलाने की योजना बनाई थी। इन लोगों को आतंकवादी हमला करने के बाद वापस बांग्लादेश भेजने की योजना थी।
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि बांग्लादेश में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का सक्रिय नेटवर्क मौजूद है। वहां कई आतंकी संगठन काम कर रहे हैं, जैसे अंसार बांग्ला टीम, जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB), न्यू JMB (ISIS से जुड़ा), और इस्लामिक छात्र शिविर। इसके अलावा लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हरकत-उल-जिहाद-ए-इस्लामी (HUJI) पर भी निगरानी रखी जा रही है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…