लैंड स्लाइडिंग : बद्रीनाथ जाने वाला रास्ता बंद, मलबा हटाने का काम जारी

उत्तराखंड के चमोली-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भारी भूस्खलन के कारण बंद हो चुका है. हनुमान चट्टी के पास लैंड स्लाइडिंग के कारण सड़क पर भारी मात्रा में पत्थर गिर जाने के कारण मार्ग पूरी तरह से बंद हो चुका है. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम को ही यहां लैंड स्लाइडिंग हुी थी. उस समय से लेकर अभी तक मार्ग बाधित है.

हनुमान चट्टी के पास लैंड स्लाइडिंग के कारण अभी तक नहीं मार्ग नहीं खोला गया है. अभी भी यहां मलबा जमा है. इस कारण मार्ग खोलने में और समय लग सकता है. ऐसे में कहीं ना कहीं यह परेशानी का सबब बन रहा है. क्योंकि इस समय हर कोई बद्रीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने जा रहे हैं. वहीं यात्रा तैयारी सहित स्थानीय लोग अपनी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए भी जा रहे हैं.
मार्ग बंद होने के कारण लोगों को हो रही परेशानी
मार्ग बंद होने के कारण अब लोग हनुमान चट्टी से आगे बद्रीनाथ की ओर नहीं जा पा रहे हैं. वहीं बद्रीनाथ से लौटने वाले लोग वापस नहीं लौट पा रहे हैं. क्योंकि मार्ग पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है. हालांकि, मलबे को हटाने का काम जारी है, लेकिन अब तक सड़क पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है

उत्तराखंड इन दिनों प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है. एक तरफ जहां भूस्खलन से बद्रीनाथ जाने वाला रास्ता बंद हो गया है. वहीं पिछले एक सप्ताह से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में जंगल में आग लगी हुई है. एक जगह मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जाता है, तो दूसरी तरफ फिर अन्य इलाकों में आग लग जा रही है.

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago