लंबा हुआ Hyundai Exter का वेटिंग पीरियड, इतने महीने बाद घर पहुंचेगी एंट्री लेवल SUV

Hyundai Exter Waiting Period : हुंडई की एंट्री लेवल एसयूवी को मार्केट में बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यही वजह है कि इस हासिल करने में लोगों को करीब 4 महीने का इंतजार करना पड़ रहा है। डेटा के अनुसार, यदि आप आज इस SUV को बुक करते हैं तो इसकी डिलीवरी आपको 4 महीने बाद ही मिल पाएगी। एक महत्वपूर्ण जानकारी बता दें कि टाटा SUV पंच एक्सटर से हर मामले में आगे है फिर भी इसका वेटिंग पीरियड काफी अधिक है। जबकि SUV पंच का वेटिंग पीरियड मेक्सिमम 2 महीना ही है।

देश का एवरेज निकाले तो 3.5 महीने वेटिंग पीरियड है। जैसे- हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद, गुरुग्राम, लखनऊ, कोलकाता, ठाणे, गाजियाबाद, कोयम्बटूर, और नोएडा में इस कार को पाने के लिए ग्राहकों को 4 महीने से ज्यादा का इंतजार करना पड़ेगा।

इस कार में 1.2 लीटर का कप्पा पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 81.86bhp का पावर और 113.8Nm का टॉर्क बनाता है। इसमें CNG वेरिएंट का विकल्प भी मिलता है, जो 68bhp का पावर और 95.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5 स्पीड मैनुअल और AMT जोड़ा गया है। इसमें LED DRLs के साथ बाय प्रोजेक्टर ऑटो हेडलैंप, वॉयस कंट्रोल सनरूफ कंट्रोल, 8 इंचटच स्क्रीन, वायरलेस चार्जर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल डैश कैमरा, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल और रियर कैमरा मिलता है।

 

admin

Recent Posts

सोमेश्वर में मंत्री रेखा आर्या का विरोध, कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे

सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के कार्यक्रम के दौरान सियासी…

9 hours ago

उत्तराखंड पुलिस को मिला नया ध्वज और प्रतीक चिह्न, बदली सेरेमोनियल वर्दी।

सीएम धामी ने किया अनावरण, ध्येय वाक्य होगा ‘कर्म सत्यं शौर्यम्’; छह नवंबर को राष्ट्रपति…

10 hours ago

गुरुकुल कांगड़ी विवि में कुलसचिव से मारपीट, कर्मचारियों पर आरोप।

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में शनिवार सुबह कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार के साथ मारपीट का मामला सामने…

10 hours ago

पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, सीएम ने किया एलान

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी)…

10 hours ago

1 नवंबर से बदल जाएगा कॉलिंग का तरीका, 4G-5G यूजर्स को मिलेगी नई सुविधा

नई दिल्ली कल 1 नवंबर 2026 से देशभर में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा…

10 hours ago