चुनाव आयोग ने आज शनिवार को दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजेश कुमार आज इलेक्शन की तारीखों की घोषणा की है। इस बार लोकसभा चुनाव के लिए 7 चरण में मतदान होगा। जिसमे 19 अप्रैल से पहले चरण के मतदानों से चुनावों का आगाज शूरू होगा।
वहीं दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल, सात मई को तीसरे चरण का चुनाव होगा, 13 मई को चौथे चरण का चुनाव होगा, 20 मई को पांचवें चरण का चुनाव होगा, 25 मई को छठा चरण और 1 जून को सातवें चरण का मतदान होगा और चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। जिसका मतलब अब पूरे देश में आचार सहिता लग गई है।
1.82 करोड़ युवा मतदाता करेंगे वोट
इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे पास कुल 1.82 करोड़ युवा मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि 21 से 29 साल के साढ़े 21 लाख वोटर है इस वर्ष मतदान करेंगे।
लाल आतंक से मुक्ति के बाद शांति, विश्वास और विकास के नए युग में प्रवेश…
सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के कार्यक्रम के दौरान सियासी…
सीएम धामी ने किया अनावरण, ध्येय वाक्य होगा ‘कर्म सत्यं शौर्यम्’; छह नवंबर को राष्ट्रपति…
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में शनिवार सुबह कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार के साथ मारपीट का मामला सामने…
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी)…
नई दिल्ली कल 1 नवंबर 2026 से देशभर में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा…