Uncategorized

कुमार विश्वास ने की भविष्यवाणी, ‘मोदी के बाद योगी बनेंगे PM’

देश के अगले प्रधानमंत्री यूपी के मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ बनेंगे तब कांग्रेस के नेता और वामपंथी कहेंगे की नरेंद्र मोदी बहुत अच्छे थे। ये बातें हम बिल्कुल नहीं कह रहे बल्कि मशहूर कवि कुमार विश्वास ने कहा हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारत में ऊर्जा का सबसे आशावादी स्रोत बताते हुए भविष्य में उनके प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी कुमार विश्वास ने की हैं। वहीं, इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेसियों और वामपंथियों को भी लपेटा है।

बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर कुमार विश्वास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान मंच पर खुद सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद थे। कवि कुमार विश्वास ने कहा कि आज सुबह से मैं देख रहा हूं कि मेरे वामपंथी और कांग्रेसी मित्र अटल जी की प्रशंसा कर रहे हैं। मुझे यह भी याद है कि जब वह प्रधानमंत्री थे तब उनके बारे में क्या कहा जाता था।’

कुमार विश्वास आगे कहते हैं, ‘जब अटल जी का दौर था तो उन्हें कट्टर व्यक्ति कहा जाता था। लेकिन जब आडवाणी जी आए तो अटल जी की ये लोग प्रशंसा करने लगे। इसके बाद जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो अटल-आडवाणी की प्रशंसा होने लगी।’ कुमार विश्वास योगी आदित्यनाथ के प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी करते हुए कहा, ‘वह दिन दूर नहीं है जब योगी केंद्र में आएंगे तो यही लोग कहा करेंगे कि नरेंद्र मोदी अच्छे व्यक्ति थे।’

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कुमार विश्वास की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रयागराज ने कुमार विश्वास को जिंदगी और नई दिशा दी। यहां से ही वे अपनी मातृभूमि गए और वहां से अपना केंद्र बिंदु बनाकर साहित्य जगत में छा गए। ऐसा कोई व्यक्ति शायद ही होगा जो कुमार विश्वास को ना सुनना चाहता हो। उनकी लेखनी ने भी उन्हें एक अलग ही पहचान दिलाई।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

1 day ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 days ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

2 days ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago