Kurukshetra
Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के पिपली अनाज मंडी में आयोजित किसान महापंचायत में किसानों ने एकजुट होकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस महापंचायत में किसानों ने घोषणा की है कि वे 3 अक्टूबर को पूरे देश में रेल ट्रैक जाम करेंगे। यह निर्णय भाजपा सरकार को आगामी चुनावों में हराने के उद्देश्य से लिया गया है।
महापंचायत का आयोजन पान मजदूर मोर्चा वी एस के एम के आह्वान पर किया गया था। इसमें हरियाणा के अलावा पंजाब और राजस्थान से भी बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने महापंचायत को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उसने किसानों के खिलाफ अत्याचार किए हैं।Kurukshetra
सरवन सिंह पंधेर ने घोषणा की कि 3 अक्टूबर को दोपहर 11:30 बजे से 2:30 बजे तक पूरे देश में रेलरोको आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा, “अब किसान इसका बदला लेंगे और भाजपा की नीतियों का विरोध करेंगे।”Kurukshetra
पंधेर ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने बल प्रयोग किया और किसानों की आवाज़ को दबाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पंचायतों के माध्यम से किसानों को यह याद दिलाया जाएगा कि उनके साथ किस तरह से अन्याय हुआ है। पंधेर ने यह भी कहा कि हरियाणा के किसान भाजपा की हार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।Kurukshetra
महापंचायत में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, अमरजीत सिंह मोहड़ी समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित थे। इस दौरान किसानों ने एकजुटता का संकल्प लिया और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।Kurukshetra
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…