किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा के पूर्व सीएम और मौजूद केंद्र सरकार में मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है। मनोहर कैथल जिले के गुहला विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी कुलवंत बाजीगर के लिए प्रचार करने पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'किसानों का मुखौटा पहनकर पंजाब के कुछ लोगों ने चढ़ाई शुरू कर दी थी।
हरियाणा की राजनीति में कुमारी सैलजा के भाजपा में शामिल होने की संभावनाओं ने हलचल मचा दी है। भाजपा ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा को पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव कांग्रेस के चुनाव प्रचार से दूरी बनाने के बाद सामने आया है।
केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुमारी सैलजा को भाजपा में शामिल होने का ऑफर दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां “बहुत अंदरूनी कलह” है और मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। मनोहर लाल ने कहा, “अगर कुमारी सैलजा भाजपा में आती हैं, तो हम उन्हें शामिल करने के लिए तैयार हैं।”
कांग्रेस ने भाजपा के इस प्रस्ताव पर पलटवार करते हुए कहा है कि पहले भाजपा अपने घर को संभाले। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भाजपा के कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं, और उन्हें पहले अपनी पार्टी के बारे में चिंता करनी चाहिए। दीपेंद्र हुड्डा ने भी कहा कि कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं और भाजपा की सरकार को बदलने का मन बना लिया है।
कुमारी सैलजा ने इस पूरे मुद्दे पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। वह पिछले कुछ दिनों से विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान से गायब हैं और कांग्रेस के घोषणा पत्र जारी करने के कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुईं। इस बात से अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह कांग्रेस के टिकट वितरण से नाराज हैं।
सैलजा पर एक जातिगत टिप्पणी का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिससे भाजपा इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश कर रही है। भाजपा नेताओं का दावा है कि कांग्रेस में दलितों का सम्मान नहीं है, और इसी कड़ी में मनोहर लाल ने सैलजा के मुद्दे पर बयान दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी…
राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी…
अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली…
AAP में बड़ी फूट की खबर सामने आई है। 'आम आदमी पार्टी' के संस्थापक सदस्य…
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत कुछ लोग सिर्फ दावे करते हैं और कुछ लोग दावे साबित करते…
देहरादून में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जहां…