हरियाणा

Kisan Andolan News : एक बजे दिल्ली कूच करेंगे 101 ‘मरजीवड़े’, अंबाला में इंटरनेट सेवाएं बंद

Kisan Andolan News :पंजाब के किसान, जो फरवरी से शंभू बॉर्डर पर अपनी मांगों के लिए धरना दे रहे हैं, अब दिल्ली जाने की योजना बना रहे हैं। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे किसान संगठन से जुड़े 100 सदस्य शंभू बॉर्डर से आगे बढ़ेंगे। इन किसानों ने पैदल दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। हालांकि, हरियाणा पुलिस ने किसी भी कीमत पर उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए कड़ी तैयारियां की हैं।

किसान आंदोलन को देखते हुए अंबाला में इंटरनेट सेवा बंद

Kisan Andolan के बढ़ते असर को देखते हुए अंबाला में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। अंबाला जिले के डंगदेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, बारी घेल, लहारसा, कालू माजरा, देवी नगर, सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकरू क्षेत्रों में 9 दिसंबर तक मोबाइल इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद रहेगी। यह कदम सरकार ने शांति बनाए रखने और किसी भी भड़काऊ गतिविधि से बचने के लिए उठाया है।

हरियाणा सरकार ने शंभू बॉर्डर पर किसानों को  Kisan Andolan  रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। हरियाणा पुलिस के पुख्ता इंतजामों के बीच किसान संगठन आगे बढ़ने की तैयारी में हैं। इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी है। वे महाराष्ट्र से लौटने के बाद अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

Kisan Andolan News Live: अंबाला में इंटरनेट सेवाएं बंद

सूत्रों के मुताबिक, सरकार किसान संगठनों से बातचीत करने का विकल्प भी विचार कर सकती है। वहीं, किसानों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हरियाणा साइबर पुलिस की पैनी नजर है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस आगामी आदेश तक इन अकाउंट्स पर पाबंदी भी लगा सकती है, ताकि दिल्ली कूच को लेकर कोई भड़काऊ बयान, वीडियो या तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट न हो।

इस बीच, दिल्ली और हरियाणा पुलिस दोनों ही किसानों के दिल्ली कूच को लेकर सतर्क हो गई हैं। बहादुरगढ़ पुलिस थानों में पुलिस कर्मियों को स्टैंडबाय रखा गया है। दिल्ली पुलिस के जवान भी बॉर्डर पर तैनात हैं। टिकरी बॉर्डर पर लोहे के बड़े कंटेनरों को लाया गया है, जो किसानों के आने पर दिल्ली का रास्ता बंद करने के लिए रिजर्व रखे गए हैं। इसके अलावा, लोहे और सीमेंट के बैरिकेड भी तैयार किए गए हैं।

फिलहाल, दोनों ओर यातायात सामान्य है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम के लिए कैनोपी भी लगा दी है। पुलिस और प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इस आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाना है और दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग को बंद करने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं।

 

पानीपत: धागा फैक्टरी में लगी आग, दो मजदूर जिंदा जल गए, तीन गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

Ayodhya News: सीएम योगी बोले- अयोध्या में जो बाबर ने किया… वही संभल में हुआ, बांग्लादेश में भी वही हो रहा

IND vs AUS: यशस्वी के साथ कौन करेगा ओपनिंग, राहुल या रोहित? दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान का खुलासा

Vishal Singh

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

17 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago