Categories: मनोरंजन

खिलाड़ी और टाइगर एक साथ करेंगे विदेशी ‘प्रलय’ का संहार, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड के दो बड़े एक्शन स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘बडे़ मियां छोटे मियां’ को लेकर लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों ने आईपीएल 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में दमदार परफॉर्मेंस दी थी जिसके बाद इस जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

फिल्म का पोस्टर, टीजर और गाने सामने आने के बाद अब इसका धमाकेदार ट्रेलर भी आज रिलीज हो गया है। जहां एक ओर कई सेलेब्रिटीज होली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, तो वहीं अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का ट्रेलर जारी कर सबका ध्यान खींच लिया है।

फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज
होली के एक दिन बाद यानी 26 मार्च को इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर सामने आ गाया है जिसे देख दर्शकों की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है। फिल्म के मेकर्स और कलाकारों ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का ट्रेलर जारी किया है जो दर्शकों के लिए विजुअल ट्रीट होने वाली है। इस धांसू ट्रेलर में अक्षय और टाइगर की जोड़ी देश को आतंकवादी हमले से बचाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर की शुरुआत एक बड़े हेलीकॉप्टर और आर्मी की गाड़ियों से होती है। इसके बाद बैकग्राउंड में विलेन की आवाज आती है -‘सबसे खतरनाक दुश्मन वो होता है जिसके अंदर मौत का डर ही ना हो… एक ऐसा दुश्मन जिसका ना नाम हो ना पहचान ना चेहरा हो, जिसका सिर्फ एक लक्ष्य हो सिर्फ बदला’।

अक्षय-टाइगर, मानुषी लेंगे दुश्मनों से बदला
तो वहीं अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ फिल्म में सोल्जर की भूमिका में हैं जो देश को बचाने के लिए इस मिशन पर जाएंगे। मिशन में उनका साथ देने के लिए अलाया एफ और मानुषी छिल्लर सीक्रेट एजेंट बनकर नजर आएंगी। तो वहीं सोनाक्षी सिन्हा को आतंकवादियों ने सीक्रेट सेल में जकड़कर रखा है।

कुल मिलाकर फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त है और नई अभिनेताओं की जोड़ियों के साथ-साथ कहानी भी फ्रेश है। फिल्म में काफी सारा एक्शन देखने को मिलेगा। इस फिल्म डायरेक्शन मशहूर निर्देशक अली अब्बास जफर ने किया है। ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

admin

Recent Posts

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल रमेन डेका का आह्वान

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त…

1 minute ago

बस्तर रेल मार्ग पर लैंडस्लाइड का खतरा, सुरक्षा के लिए ट्रेनों की स्पीड कम

दंतेवाड़ा. लगातार हो रही बारिश ने अब देश की सबसे चुनौतीपूर्ण पर्वतीय रेल लाइनों में…

1 minute ago

कलेक्टर नेहा मीना की पहल से लगा वृहद अनुकंपा नियुक्ति शिविर

सिवनी। जिले में लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं पात्र परिवारों को समयबद्ध…

2 minutes ago

विश्व स्कार्फ दिवस पर सांसद, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को पहनाया गया स्काउट स्कार्फ

सीधी। विश्व स्कार्फ दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सीधी द्वारा…

2 minutes ago

56वें स्थापना दिवस पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का बड़ा संकल्प, शोध और छात्रहित से गढ़ेगा उत्कृष्टता की नई पहचान

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने शनिवार को अपना 56वाँ स्थापना दिवस पूरे उत्साह,…

2 minutes ago

कलेक्टर ने सफल औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण, आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक विद्यार्थियों के लिए एक्सपोजर विजिट कराने के दिए निर्देश

सीधी। जिले में स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन देने तथा युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित…

2 minutes ago