Vinesh Phogat को न्याय दिलाने के लिए खाप पंचायतें एकजुट
पेरिस ओलपिंक 2024 में महिला कुश्ती के 50 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में अयोग्य घोषित होने वाली पहलवान Vinesh Phogat को न्याय दिलाने की मांग के साथ नौगामा खाप की पंचायत हुई। पंचायत में विनेश को डिसक्वालीफाई किए जाने को साजिश बताया गया।
नौगामा खाप प्रवक्ता उमेद सिंह जागलान ने कहा कि पंचायत में इस मामले पर खेल मंत्री से उचित जांच और कड़ा रोष व्यक्त करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई कर सजा दिलाई जाए ताकि Vinesh Phogat को न्याय मिल सके।
जागलान ने आगे कहा कि विनेश फोगाट को न्याय नहीं मिला तो नौगामा खाप आंदोलन करने से भी पीछे नहीं रहेगी और जींद की सभी खापें मिल कर विनेश फोगाट को न्याय दिलाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। 24 अक्टूबर को…
नागोया भारत के पैरा एथलीट्स ने एशियन पैरा गेम्स में उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन करते…
पोर्ट-विला वानुआतू द्वीप में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर…
मुंबई रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकम्युनिकेशन कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) के आईपीओ (IPO)…
नई दिल्ली एनआरआई (NRI) कपल के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर होने वाले विवाद…
क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (24 अक्टूबर)…