पंजाब के हेलीकॉप्टर पर घिरे केजरीवाल, स्वाति मालीवाल का तंज, ‘पीला रंग देख हेलीकॉप्टर को टैक्सी समझा’


पंजाब सरकार के हेलिकॉप्टर को लेकर दिल्ली की सियासत का माहौल गर्म हो गया है। इस पूरे विवाद की शुरुआत एक वायरल तस्वीर से हुई। इस तस्वीर में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एक साथ हेलिकॉप्टर में बैठे नजर आ रहे हैं। यह हेलिकॉप्टर पंजाब सरकार का बताया जा रहा है।

स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर तंज

तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। सबसे पहले आम आदमी पार्टी की ही राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने इस पर टिप्पणी की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा –
“पंजाब सरकार का हेलिकॉप्टर पीले रंग का था, केजरीवाल जी ने इसे टैक्सी ही समझ लिया…”

विपक्ष केजरीवाल पर हमलावर

उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। उनकी पोस्ट के बाद बीजेपी और दूसरे दलों के नेताओं ने भी आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।  बीजेपी और अन्य विपक्षी पार्टियों का कहना है कि केजरीवाल ने सरकारी हेलिकॉप्टर का निजी कामों के लिए इस्तेमाल किया है। यह जनता के पैसे की बर्बादी है। उनका कहना है कि अगर कोई दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी नहीं संभाल रहा, तो फिर दूसरे राज्य की सरकारी सुविधा का इस्तेमाल क्यों कर रहा है?

पंजाब दौरे पर हैं केजरीवाल

अब इस मामले ने राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। विपक्ष लगातार हमलावर है।  गौरतलब है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के दौरे पर थे।होशियारपुर जिले के जलालपुर गांव में ‘नशा मुक्ति मार्च’ में हिस्सा लिया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने युवकों को नशा ना करने की शपथ दिलाई।

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

7 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

17 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago