दिल्ली

दिल्ली-NCR में आफत की बारिश और तेज आंधी, पेड़ गिरने से ढहा मकान, 4 की मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में देर रात चली और उसके बाद बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिल गई है और मौसम सुहावना हो गया है। लेकिन दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज हवाओं के कारण यहां खेत में बने एक कमरे पर नीम का पेड़ गिरने से कमरा ढह गया जिससे मलबे में दबकर तीन मासूम बच्चों सहित एक महिला की दबकर मौत हो गई।

बता दें कि, हादसे की सूचना मिलने के बाद राहत-बचाव की टीम ने मलबे से सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया जिसका अभी भी इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक यह घटना द्वराका जिले के खड़खड़ी नहर गांव की है।

वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश के दौरान घर में ही रहने की सलाह दी गई है और इसके साथ ही कहा गया है कि अपने घरों के खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। बता दें कि, दिल्ली फायर सर्विस को बारिश और तेज हवा के चलते कुल 98 कॉल की गई हैं, जिसमें ज्यादातर पेड़ गिरने और तेज हवा के चलने से होने वाले नुकसान से सम्बंधित कॉल हैं। जबकि, दिल्ली में भारी बारिश की वजह से कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सुबह से ही यातायात प्रभावित है और गाड़ियों की कतार लगी हुई है।

मैजेंटा लाइन पर सेवा प्रभावित

बारिश और तेज आंधी के कारण दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर देरी की खबरें सामने आई है। सदर बाज़ार से टर्मिनल 1- इंदिरा गांधी एयरपोर्ट तक सेवाओं में देरी हो रह है। वहीं, बाकी सभी अन्य लाइनों पर सेवा सामान्य है।

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि आज बेमौसम रिकॉर्ड बारिश से दिल्ली में कई जगह कुछ मात्रा में पानी रुका। सुबह 5:30 बजे से ही कई जगह जाकर स्थिति का जायजा लिया। मिंटो ब्रिज पर जाकर देखा कि चारों पम्प चल रहे थे और ऑपरेटर भी तत्पर था। एक पाइप फट गया था जिसको ठीक करने के लिए बोला है। मॉनसून को देखते हुए नालों की सफाई लगातार pwd, mcd, djb, ndmc, ifc, द्वारा कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें:

राजस्थान में औद्योगिक विकास की रफ्तार तेज, निवेशकों को मिल रही सुविधाएं: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन की समीक्षा

मेमोरेंडम समय पर नहीं भेजे जाने से मुख्यमंत्री नायब सैनी कुछ अधिकारियों से नाराज ! दिए सख्त निर्देश

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

3 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

5 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

6 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

6 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

6 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

7 hours ago