केदारनाथ-बद्रीनाथ में जमी बर्फ की चादर
उत्तराखंड के शहरों में सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली है। हर तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी दिखाई दे रही है। घर-मकान और सड़कों से लेकर पेड़-पौधे सब बर्फ से ढक गए है जिससे दृश्य काफी मनमोहक हो गया है।
केदारनाथ और बद्रीनाथ से तस्वीर सामने आई है। मंदिर पूरी तरह से बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ है। बता दें कि, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। ठंड बढ़ने से पारा और नीचे जाने की आशंका है।
बता दें कि, उत्तराखंड के जोशीमठ, बद्रीनाथ, औली, चमोली सहित तमाम ऊंचाई वाली जगहों पर सीजन की पहली बर्फबारी से पहाड़ गुलजार हो गए है। वहीं, सैलानियों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। मैदानी इलाकों में भी बादल छाए हुए है। पहाड़ों पर दो से चार इंच तक बर्फबारी दर्ज हुई है।
आपको बता दें कि, बर्फबारी होने के बाद केदारनाथ धाम में चल रहे कार्य फिलहाल के लिए बंद कर दिए गए है। पहाड़ों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से निचले इलाकों में सर्द हवाएं चल रही है जिससे कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग द्वारा शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। गाड़ियों पर भी बर्फ की मोटी परत दिखाई दे रही है।
वहीं, इसके अलावा कई इलाकों में बूंदाबांदी भी देखने को मिली। गंगोत्री धाम में बर्फबारी के बाद बर्फ की मोटी परत बिछ गई है।
आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने शनिवार को अचानक बड़ा राजनीतिक…
सोना और चांदी की कीमतों में पिछले हफ्ते जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कभी दाम…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी…
राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी…
अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली…
AAP में बड़ी फूट की खबर सामने आई है। 'आम आदमी पार्टी' के संस्थापक सदस्य…