बेंगलुरु के एक पुलिस इंस्पेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। एक पुलिस इंस्पेक्टर को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने दबोच रखा है। वहीं, जब पकड़ में आने के बाद यह पुलिस इंस्पेक्टर ज़ोर-ज़ोर से चीखना-चिल्लाना शुरू कर देता है और पूरा ज़ोर लगाता है की पकड़ से छूट जाए। इंस्पेक्टर ने मौके पर भयंकर ड्रामा क्रिएट किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेंगलुरु के इस पुलिस इंस्पेक्टर को कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने 4 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा और गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एक बिल्डर की शिकायत के बाद की गई। जिसमें किसी आपराधिक मामले के बदले आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर ने 5 लाख की रिश्वत मांगी थी।
वहीं, पुलिस इंस्पेक्टर ने 1 लाख रुपये पहले ही ले लिए थे। अब बाकी 4 लाख लेने के पीछे पड़ा था। जहां यही 4 लाख लेने के चक्कर में कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने धर दबोचा। बताया जा रहा है कि पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ कई शिकायतें ऐसी हैं जिनमें किसी मामले में नाम हटाने और जोड़ने के नाम पर रिश्वत ली जा रही थी।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…