छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : भोरमदेव एरिया कमेटी का कमांडर क्रांति समेत 2 नक्सली एनकाउंटर में ढ़ेर

कबीरधाम। कबीरधाम जिले के भोरमदेव और बालाघाट जिले के कान्हा से लगे जंगल में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों से सोमवार रात हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुठभेड़ में दो इनामी नक्सलियों को पुलिस ने ढेर किया है। साथ ही उनके पास से बीजीएल सेल, एके-47 और 12 बोर की राइफल भी बरामद की गई।

आपको बता दे कि 20 से 25 नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी। बालाघाट भोरमदेव कान्हा के जंगलों में सर्चिंग अभियान अब भी जारी है। साथ ही कान्हा भोरमदेव बालाघाट के नक्सल इतिहास में पहली बार नक्सलियों के पास से बीजीएल सेल बरामद किए गए हैं। (बीजीएल) ग्रेनेड लांचर के कारतूस पहली बार जब्त किया गया है।

नक्सलियों से बरामद हथियारों की जांच होगी कि इतने हाईटेक हथियार उनके पास कहां से आए? यह हथियार अब तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के पास मिल चुके हैं। मारे गए नक्सलियों के पास से 1 एके-47 और 12 बोर के राइफल भी बरामद की गई है।

 

मुठभेड़ में ढेर महिला नक्सली पर 43 लाख रुपये का इनाम था। मारी गई महिला नक्सली कान्हा भोरमदेव डिवीजन के विस्तार प्लाटून 2 की डिवीजनल कमेटी के सदस्य थी। दूसरा नक्सली मलाजखंड एरिया कमेटी का सदस्य था। मुठभेड़ में ढेर दोनों नक्सली मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कई नक्सली वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि लांजी थाना क्षेत्र के पितकोना जंगल में यह मुठभेड़ हुई है। वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और हॉक फोर्स को दी बधाई है। मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि जवानों की मुस्तैदी से पुलिस की अलग साख बनी है। इन जवानों पर मध्यप्रदेश सरकार को गर्व है। उन्होंने कहा हम नक्सलाइट मूवमेंट को कभी भी पनपने नहीं देंगे।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

7 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

17 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago