ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया से फ्रॉड, कंपनी के मैनेजर ने ही लगाया लाखों का चूना

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया के साथ 12 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है। इस गबन को इसी कंपनी में काम करने वाले एक युवक और अन्य साथियों ने अंजाम दिया. इस संबंध में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया था. महा आर्यमान सिंधिया ने 2022 में कंपनी की स्थापना की और वह इसके संस्थापकों में से एक हैं। यह कंपनी फल और सब्जियां बेचती है.

दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महा आर्यमान सिंधिया ने सूर्यांशु राणा के साथ मिलकर माय मंडी ऐप की स्थापना की। इस कंपनी का काम लक्ष्मीगंज की सब्जी मंडी से फल और सब्जियां खरीदकर उन्हें मुनाफे में बेचना है। इस कंपनी में शिवम गुप्ता नाम का युवक प्रोक्योरमेंट मैनेजर के पद पर काम करता था. यहां शिवम गुप्ता ने खुद की फर्म श्याम ट्रेडिंग के बिल लगाकर सस्ते माल को महंगे दामों में कंपनी को ही बेच दिया.

सब्जी मंडी से फल और सब्जी खरीदने का जिम्मा शिवम गुप्ता के पास ही था. इसलिए उसने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर बड़ी आसानी से यह गड़बड़ी कर दी. जब इस मामले की जानकारी कंपनी के लोगों को हुई तो जांच कराई गई. जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि शिवम गुप्ता ने 12 लाख रुपए की चपत कंपनी को लगा दी है.

इसके बाद कंपनी के मैनेजर उत्कर्ष हंडे ने जनकगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिवम गुप्ता समेत उसके अन्य सहयोगियों पर धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सीएसपी अशोक जादौन ने कहा कि लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी में थोक की खरीद बिक्री के लिए माय मंडी एप बनाया गया था. इसके मैनेजर ने आकर शिकायत की है कि ₹1200000 की राशि कंपनी के कर्मचारी और सहयोगियों ने गबन की है. कंपनी को नुकसान पहुंचाया गया है. इस मामले में धारा 420 के तहत जनकगंज थाने में केस दर्ज किया गया है. जो भी आरोपी इसमें शामिल हैं, उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है. यह सब्जियों की थोक बिक्री पर आधारित प्लेटफॉर्म है.

आर्यमन ने साल 2022 में अपना स्टार्ट-अप MyMandi शुरू किया था. यह एक ऑनलाइन एग्रीगेटर है. यह सब्जी, फल विक्रेताओं, ठेला चलाने वालों के साथ साथ काम करता है. ग्वालियर में आर्यमन और उनके करीबी दोस्त सूर्यांश राणा (सह-संस्थापक) ने टियर-II शहर के ट्रेंड को समझा. वहां से MyMandi की शुरुआत हुई.

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

11 hours ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

11 hours ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

11 hours ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

11 hours ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

11 hours ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

11 hours ago