मेट्रो में अरविंद केजरीवाल पर धमकी भरा संदेश लिखने वाला गिरफ्तार, नामी बैंक का है कर्मचारी

दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों में अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी भरा संदेश लिखने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अंकित गोयल (32) है और बरेली में रहता है। वह अपने मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए बरेली से ग्रेटर नोएडा आए थे।

अंकित यहां एक फाइव स्टार होटल में रुका था और दिल्ली मेट्रो में यात्रा के दौरान उसने केजरीवाल को धमकी भरे संदेश लिखे थे। उसके पास उच्च स्तर की शिक्षा है और वह एक प्रसिद्ध बैंक में काम करता है। वह किसी भी राजनीतिक दल से संबद्ध नहीं हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की मानसिक स्थिति असंतोषजनक है, हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही हो सकेगी.

बता दें कि 19 मई को पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशनों और एक ट्रेन कोच में केजरीवाल को लेकर अंग्रेजी में धमकी वाले संदेश लिखे गए थे. आम आदमी पार्टी ने इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके BJP और PMO पर केजरीवाल की हत्या कराने की साजिश रचने का आरोप लगाया था. दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने इस मामले में FIR दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी. धमकी भरे संदेश लिखने वाले आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए की गई.

पुलिस ने पटेल नगर, रमेश नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशनों से सीसीटीवी फुटेज हासिल किए और जांच की तो शख्स की पहचान हुई. इसके अलावा मेट्रो ट्रेनों के अंदर और स्टेशनों पर केजरीवाल को निशाना बनाते हुए लिखे गए कई संदेशों की तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल @ankit.goel_91 पर साझा की गई थीं. मेट्रो कोच के अंदर एक धमकी भरे संदेश में लिखा था, ‘केजरीवाल कृप्या दिल्ली छोड़ दीजिए वरना आपको वे तीन थप्पड़ याद आएंगे, जो आपने चुनाव से पहले खुद को मरवाए थे. अबकी बार वास्तविक थप्पड़ जल्द पड़ेगा. आज की बैठक झंडेवालान में.’

admin

Recent Posts

CG BJP अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती

रायपुर. उत्तर प्रदेश के ललितपुर में हुए सड़क हादसे में घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण…

2 hours ago

भारतीय हॉकी टीम की ‘भगवा’ जर्सी पर छिड़ा विवाद, पूर्व कप्तान ने Hockey India से पूछे तीखे सवाल

 नई दिल्ली एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम की जर्सी को लेकर…

2 hours ago

राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान

राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और…

2 hours ago

आधार, PAN और बैंक अकाउंट भी नहीं साबित करते भारतीय नागरिकता! कोर्ट की बड़ी टिप्पणी जानिए

कोलकाता वोटर आईडी कार्ड, आधार, पैन कार्ड या बैंक अकाउंट का होना भारतीय नागरिकता का…

2 hours ago

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: भूपेश बघेल के खिलाफ सेक्स CD कांड में ट्रायल पर लगाई रोक

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सेक्स CD कांड मामले में हाईकोर्ट से…

2 hours ago

इंदौर को मिली बड़ी सौगात! नया फ्लाईओवर होगा तैयार, 1.78 लाख वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

इंदौर  मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक ‘रेडिसन…

2 hours ago