Categories: Uncategorized

भारत-पाकिस्तान तनाव: कई राज्यों में हाई अलर्ट, ब्लैकआउट और छुट्टियां रद्द

 CHANNEL 4  NEWS INDIA


पंजाब और चंडीगढ़ में पाकिस्तान की ओर से हमले के बाद अब हरियाणा के अंबाला में भी एयर अटैक का अलर्ट (alert) जारी कर दिया गया है। अंबाला शहर में लगातार सायरन बज रहे हैं और लोगों से कहा जा रहा है कि वे घर की छतों से नीचे आ जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें। अंबाला में आर्मी कैंट और एयरफोर्स स्टेशन दोनों मौजूद हैं। यह पहली बार है जब वहां एयर अटैक का अलर्ट जारी किया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर कई हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के​ लिए ब्लैकआउट से लेकर स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।

सीमा से सटे राज्यों में हाई अलर्ट  

पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन हमले और भारत के जवाबी कार्रवाई के बीच तनाव का माहौल बन गया है।  ऐसी स्थिति में देश की जनता को सुरक्षित रखने के लिए देश की सीमा से सटे राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इनमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात से लेकर पश्चिम बंगाल और बिहार भी शामिल हैं। इन सभी राज्यों में पुलिसकर्मियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई हैं। इसके साथ ही हाई अलर्ट जारी करने से लेकर इनके कई जिलों में ब्लैकआउट किया गया है।

डाक्टर्स की भी छुट्टियां रद्द

भारत और पाकिस्तान में युद्ध जैसे हालात के दौरान सरहद पर बने तनाव के चलते चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा अलर्ट मोड पर आ गया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने ऑपरेशन सिंदूर की स्थिति को देखते हुए यूटी नेशनल हैल्थ मिशन की ओर से निर्देश जारी करते हुए सभी डाक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर एएएम और अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर यूएएएम में तैनात सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की छुट्टी तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक रद्द मानी जाएगी। मिशन ने कहा कि आपातकालीन ड्यूटी के लिए सभी डॉक्टर 24 घंटे तैयार रहें। यदि कहीं भी और कभी भी ड्यूटी के लिए बुलाया जाए तो उन्हें तुरंत ड्यूटी पर रिपोर्ट करना चाहिए।

 

admin

Recent Posts

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

1 hour ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

1 hour ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

1 hour ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

1 hour ago

अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल, जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर….

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों तक मूलभूत सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने की…

1 hour ago