मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर में देंगे बड़ी विकास सौगातें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 लाख पौधारोपण महाअभियान का करेंगे शुभारंभ
जबलपुर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 01 अगस्त को जबलपुर प्रवास के दौरान शहरवासियों को विकास, स्वच्छता और पर्यावरण से जुड़ी कई बड़ी सौगाते देंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव डुमना नेचर पार्क में ‘कैच द रेन’ अभियान के अंतर्गत 11 लाख पौधारोपण अभियान की शुरुआत करेंगे, जिसके तहत उमरिया, डुमना और कठौंदा में मियावाकी पद्धति से 5 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा, उमरिया में 5 एकड़ के पौध-पहचान पार्क, डुमना में ‘नवग्रह वाटिका’ और जल संरक्षण के लिए ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत सोकपिट्स बनाने का शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव घंटाघरस्थित गीता भवन में आयोजित कार्यक्रम में 362.31 करोड़ रुपये की लागत से तैयार ‘अमृत 1.0’ सीवेज परियोजना और कठौंदा, ललपुर व तेवर में बने तीन बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण करेंगे, जिससे 89 हजार घरों को फायदा मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिविल लाइन में आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडर्न लॉन्ड्री की सौगात देंगे। वहीं, गुरंदी में 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बने नए पक्के मत्स्य बाजार का लोकार्पण किया जाएगा, जहाँ 55 व्यापारियों को अत्याधुनिक सुविधाओं वाली दुकानें मिलेंगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव कार्यक्रम के दौरान पीएम स्वनिधि के 500 हितग्राहियों को डिजिटल कार्ड प्रदान करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव तिलवारा स्थित नव निर्मित थाना व पुलिस आवासों का लोकार्पण भी करेंगे।
रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर…
नई दिल्ली भारत के अभियान प्रमुख (Chef de Mission) सहदेव यादव ने शुक्रवार को मनु…
'कच्चा बादाम' गर्ल के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा अब बड़े पर्दे पर डेब्यू करने…
नई दिल्ली अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक…
नईदिल्ली मूडीज रेटिंग्स ने भारत की अर्थव्यवस्था के लिए अपना अनुमान बड़े पैमाने पर बढ़ा…
नई दिल्ली साल 2026 में भारतीय बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच एक…