Uncategorized

Jammu Kashmir: चार सिंतबर को दो रैलियों को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

Jammu Kashmir: चार सिंतबर को दो रैलियों को संबोधित करेंगे राहुल गांधीकांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के  लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए चार सितंबर को दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। यह जानकारी कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने दी है।

‘पीटीआई- वीडियो’ से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव गुलाम अहमद मीर ने कहा कि, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन के उम्मीदवारों तथा जम्मू-कश्मीर के लोगों की इच्छा थी कि राहुल गांधी यहां चुनाव-प्रचार करें।Jammu Kashmir

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल चार सितंबर को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे और गठबंधन उम्मीदवारों के लिए कश्मीर के साथ-साथ जम्मू में भी चुनाव प्रचार रैली को संबोधित करेंगे।” बता दें कि, दक्षिण कश्मीर जिले के डोरू से विधानसभा चुनाव लड़ रहे मीर ने कहा कि गांधी डोरू स्टेडियम में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।Jammu Kashmir

मीर ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि उन्होंने (गांधी ने) हमारा निमंत्रण स्वीकार कर लिया। यह कार्यक्रम केवल पहले चरण के लिए है। वह अन्य चरणों के लिए फिर से जम्मू-कश्मीर आ सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाद्रा सहित 40 से अधिक स्टार प्रचारकों की सूची बनाई है।Jammu Kashmir

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

4 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago