जम्मू कश्मीर

Jammu Kashmir: अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियों को दिया जा रहा है अंतिम रूप, श्रीनगर में सुरक्षा एजेंसियों ने किया मॉक ड्रिल

अमरनाथ यात्रा के लिए बहुस्तरीय और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। इन्हीं तैयारियों के तहत बुधवार को श्रीनगर के पंथा चौक स्थित यात्री निवास में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी तैयारियों को परखने के लिए कई तरह की आपातकालीन परिस्थतियों से निपटने का अभ्यास किया। अधिकारियों का कहना है कि इन अभ्यासों का उद्देश्य लोगों को यह भरोसा दिलाना है कि पवित्र तीर्थस्थल तक जाने वाला मार्ग सुरक्षित है और तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।

जीवी संदीप चक्रवर्ती, एसएसपी, श्रीनगर ने कहा कि, “आज श्रीनगर पुलिस ने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर विभिन्न मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इन ड्रिल का मुख्य उद्देश्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करना, किसी भी गलती की पहचान करना और उसे सुधारना है, ताकि अंततः जनता में विश्वास पैदा हो सके। आज पुलिस, CAPF और SDRF ने संयुक्त रूप से IED ब्लास्ट, आतंकी हमला, गोलीबारी की घटना, सड़क दुर्घटना आदि जैसे कई परिदृश्यों का अनुकरण किया। इससे स्पष्ट संदेश यह है कि अमरनाथ यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित है और प्रशासन किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

वहीं, इसी प्रकार, पहलगाम में सुरक्षा बलों ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इसमें संभावित आपातकालीन स्थितियों के लिए त्वरित प्रतिक्रिया और तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचे पवित्र गुफा मंदिर के लिए 38 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को कश्मीर घाटी में पहलगाम और बालटाल मार्गों से शुरू होगी।

ये भी पढ़ें :

पंजाब में अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

admin

Recent Posts

फ्रांस में शमोंडा वायरस से पहली मौत का दावा, जानिए कितना खतरनाक है यह वायरस

नई दिल्ली जानवरों को बीमार करने वाला शमोंडा वायरस अब इंसानों में भी पहुंच गया…

2 hours ago

पीयूष गोयल ने खारिज की ‘इक्वल ब्लेम’ थ्योरी, बोले- 17% आबादी के बावजूद भारत का उत्सर्जन 3% से कम

नई दिल्ली बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन पर यूरोप की उस…

2 hours ago

बस हादसे में मृत यात्रियों के घर-घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि….

रायपुर: मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पहाड़हंसवाही के पास हुए दर्दनाक बस हादसे में छह यात्रियों की…

2 hours ago

शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आवासीय योजनाओं को…

2 hours ago

भारत की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त

वडोदरा   भारतीय महिला टीम ने टी20 सीरीज के बाद वनडे में भी अपना दबदबा…

2 hours ago

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत….

रायपुर: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा…

2 hours ago